फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi hits back at Akhilesh Yadav's statement, says- SP chief is telling a white lie

Prayagraj : अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री नंदी ने किया पलटवार, कहा- सफेद झूठ बोल रहे सपा मुखिया

Mon, 21 Apr 2025 12:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Apr 2025 12:42 PM IST
सार

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के उस बयान का खंडन किया है जिसमें अखिलेश ने मंत्री नंदी के महाकुंभ में कई बार डुबकी लगाने पर तंज कसा था।

विज्ञापन
Minister Nandi hits back at Akhilesh Yadav's statement, says- SP chief is telling a white lie
यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के उस बयान का खंडन किया है जिसमें अखिलेश ने मंत्री नंदी के महाकुंभ में कई बार डुबकी लगाने पर तंज कसा था। नंदी ने कहा कि मां गंगा, यमुना एवं मां सरस्वती की निर्मल धारा में बारंबार डुबकी लगाना परम सौभाग्य की बात है। नंदी ने पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के सपा में शामिल होने का प्रयास करने के अखिलेश के दावे को भी सिरे से खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन


मंत्री नंदी ने कहा कि तथ्य से परे और हल्की बात करने की प्रतिस्पर्धा में अगर कोई ऑस्कर मिलता तो अखिलेश यादव को ही प्राप्त होता। अखिलेश यादव के बयान का सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए मंत्री नंदी ने लिखा कि प्रयागराज अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं पीढ़ियों से चले आ रहे आतिथ्य भाव के कारण विश्व विख्यात है। ऐसे में इस प्रकार की ओछी शब्दावली प्रयाग व प्रयागराजवासियों के आतिथ्य का अपमान है।
विज्ञापन


नंदी ने कहा कि हमारे लिए गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि मां है। मां की गोद का ममत्व और आंचल की स्नेहिल छांव किसी आंकड़े में नहीं बंधे होते हैं। जब आप घर में बैठकर डुबकियां गिन रहे थे तब मैं मां गंगा की कृपा पाकर धन्य हो रहा था। मंत्री ने लिखा कि आप माफियाओं के मसीहा और गुंडों के सरपरस्त हैं, यह बात प्रदेश के बच्चे-बच्चे को पता है। हमने सदैव समाजवादी पार्टी की अराजकता, गुंडई और मफियावाद का मुखर प्रतिवाद किया है और स्वयं उसके भुक्तभोगी रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जुलाई 2010 को हमारे ऊपर हुए प्राणघातक हमले में समाजवादी पार्टी के नेताओं की संलिप्तता एक प्रमाणित तथ्य है। सपा और माफिया दोनों का चोली-दामन का साथ, समय के माथे पर लिखी एक अमिट ईबारत है। ऐसे में सपा की चौखट खटखटाने की बात न केवल सफ़ेद झूठ है बल्कि एक नैतिक अपराध भी है। अखिलेश जी, आपकी भाषा, व्यवहार, संस्कार ही हैं जिन्होंने आपको जनता के बीच अप्रासंगिक, अविश्वसनीय और हास्यास्पद बना दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed