फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi and Mayor Abhilasha Gupta get Diwali shopping done for orphaned children

अनाथ बच्चों को मंत्री नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता ने करवाई दिवाली की शॉपिंग

Sun, 27 Oct 2019 02:27 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 27 Oct 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Minister Nandi and Mayor Abhilasha Gupta get Diwali shopping done for orphaned children
मंत्री नंदी और मेयर अभिलाषा ने अनाथ बच्चों को कराई दिवाली की खरीददारी - फोटो : अमर उजाला

दिवाली के एक दिन पूर्व सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और उनकी पत्नी एवं प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता ने अनाथ बच्चों के साथ दीपपर्व की खुशियां साझा की। सौ से ज्यादा निराश्रित बच्चों को उन्होंने कटरा स्थित यूनिक बाजार में दिवाली की खरीदारी करवाई।

विज्ञापन


इस दौरान किसी बच्चे ने जूते लिए तो किसी ने कपड़े। खिलौनों के साथ दिवाली की आतिशबाजी और मिठाईयां भी बच्चों को दिलवाई गई। दिवाली के गिफ्ट पाकर बच्चे खूब खिलखिलाए भी।
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी नंदी ने विवेकानंद मार्ग स्थित एक मॉल में ले जाकर गरीब एवं बेसहारा बच्चों को दिवाली की शॉपिंग करवाई थी। इसी क्रम में वह इस बार कटरा स्थित यूनिक बाजार में बच्चों के साथ पहुंचे। तमाम बच्चों के साथ उनके परिजनों ने भी दिवाली की शॉपिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉल में बच्चे अपने पसंद की चीजें ढूंढते नजर आए। निराश्रित बच्चों के साथ दिवाली मनाने का यह अंदाज दिल को छूने वाला था। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि दिवाली खुशियों और मिठास का त्योहार है। बच्चों के साथ इस तरह से दिवाली मनाना बेहद सुखद एहसास है। उधर मेयर ने भी बच्चों को शॉपिंग करवाने के बाद उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed