फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister angry over incomplete preparations, complete the incomplete work soon

Prayagraj News: अधूरी तैयारियों पर मंत्री नाराज, जल्द पूरे कराएं अधूरे कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Minister angry over incomplete preparations, complete the incomplete work soon
सीएम योगी के 31 दिसंबर तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश के बावजूद तमाम कार्य अधूरे मिलने पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि कुंभ के ट्रायल के तौर पर बसने वाले माघ मेले की तैयारियों को कल्पवासियों के आने से पहले पूरा करा लें। अगर संतों-भक्तों और कल्पवासियों को किसी तरह की परेशानी हुई तो ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन

शनिवार को मंत्री ने मेला प्राधिकरण के आईट्रिपलसी सभागार में माघ मेला के साथ महाकुंभ-2025 की तैयारियों की समीक्षा की। दरअसल, संगम क्षेत्र में पांटून पुल, मार्गों पर चकर्ड प्लेट और विद्युतीकरण का काम अभी भी अधूरा है। सेक्टर चार, पांच और छह में तो एक भी बल्ब नहीं लगे हैं। इसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या सहित अन्य स्नान पर्वों को लेकर तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही मेला क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री जोन बनाने के लिए जागरुकता फैलाने के लिए भी कहा। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने महाकुंभ के लिए माघ मेले में होने वाले प्रयोगों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार वाटर लेजर शो, थिमैटिक गेट, फ्लोटिंग जेटी, ड्रोन मॉनिटरिंग, सैनिटेशन ब्लॉक, सोलर लाइट, थिमैटिक लाइट्स सहित कई प्रयोग माघ मेले में किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पार्किंग स्थल का चिह्नांकन ऐसे स्थानों पर किया जाए, जो मेला क्षेत्र से दूर न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्री ने माघ मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि दिक्कतें न हों। गहरे पानी में बैरिकेडिंग, गोताखोरों और जल पुलिस के जवानों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की जाए। वहीं, महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम की भी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। मेला क्षेत्र में अलाव, पंडालों में पुआल, प्रकाश, पानी की भी व्यवस्था समुचित रूप से करें।
समीक्षा के दौरान महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने भी अपने सुझाव दिए।इस मौके पर मंलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीएम नवनीत सिंह चहल, पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग, प्रभारी माघ मेलाधिकारी दयाननंद प्रसाद, प्रभागीय वनाधिकारी महावीर कौजलगी रहे।


संगम पर मंत्री ने की पूजा, बड़े हनुमान के दरबार में लगाई हाजिरी
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने समीक्षा बैठक के बाद संगम पर आचमन कर निर्विघ्न माघ मेला के लिए मां गंगा की आराधना की। इसके बाद उन्होंने बड़े हनुमान का दर्शन कर आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed