फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Military Engineering Service officer shot dead inside Air Force campus in Prayagraj

UP: वायु सेवा के सेंट्रल एयर कमांड कैंपस में मर्डर, अधिकारी की गोली मारकर हत्या

Sat, 29 Mar 2025 01:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Mar 2025 01:06 PM IST
सार

प्रयागराज में वायु सेवा कैंपस के अंदर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, वो सो रहे थे। खिड़की से ही गोली मारी गई है।

विज्ञापन
Military Engineering Service officer shot dead inside Air Force campus in Prayagraj
सत्येंद्र नाथ मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के पुरामुफ्ती स्थित वायु सेवा के सेंट्रल एयर कमांड कैंपस में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के अधिकारी की हत्या का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, शनिवार भोर में वायु सेवा के सेंट्रल एयर कमांड कैंपस में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के अधिकारी सत्येंद्र नाथ मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के कमांडर वर्क इंजीनियर कैंपस के भीतर ही अपने आवास में सो रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भोर में 3:00 के करीब किसी ने दरवाजा खटखटाया। उन्होंने खिड़की खोलकर बाहर झांका और इसी दौरान उन्हें खिड़की से ही गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। हत्या किसने और क्यों की, इस बाबत अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। सत्येंद्र नाथ मिश्रा मूल रूप से रोहतास बिहार के रहने वाले थे, और परिवार उनके साथ ही वायु सेना कैंपस स्थित आवास में रहता था। पुलिस जांच में जुटी है।

वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावर ने सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया था। हमलावर ने चेहरा ढके हुआ था। अब तक की जांच में वारदात में एक ही व्यक्ति के शामिल होने की बात सामने आई है। 

डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि एक युवक दीवार फांदकर कमरे तक आया है। उसने अपने चेहरा कपड़े से ढक रखा है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed