फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Middle-aged man shot dead in land dispute on UP-MP border in Kheri, police embroiled in border dispute

Prayagraj: खीरी में यूपी-एमपी बॉर्डर पर जमीन के विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

Thu, 10 Apr 2025 10:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Apr 2025 10:47 AM IST
सार

यूपी और एमपी राज्य की सीमा पर खीरी थाना क्षेत्र से सटे एक गांव में बुधवार की देर रात एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। घायल अवस्था में चंद्रकांत (52) को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। 

विज्ञापन
Middle-aged man shot dead in land dispute on UP-MP border in Kheri, police embroiled in border dispute
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खीरी थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित एक खेत में बुधवार देर रात 52 साल के चंद्रकांत मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि जमीन के विवाद में गांव के बलवीर सिंह नाम के व्यक्ति ने घटना अंजाम दी और भाग निकला। घायल को एसआरएन अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल देर तक यह नहीं स्पष्ट हो सका कि घटनास्थल यूपी में है या एमपी जनपद में आता है। चंद्रकांत मध्य प्रदेश के चाकघाट थाना क्षेत्र स्थित कुड़री गांव के रहने वाले थे। यह गांव उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित है जिसमें एक तरफ कुड़री तो दूसरी तरफ खीरी थाना क्षेत्र का बहरइचा गांव है।

विज्ञापन


दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात 12:00 के करीब चंद्रकांत खेत में गेहूं की मड़ाई करा रहे थे। इसी दौरान वहां पर बलवीर पहुंच गया और फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान चंद्रकांत को गोली मार दी गई। वह लहूलुहान होकर गिरे तो हमलावर भाग निकला। उधर गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर परिजन पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर एसआरएन अस्पताल के लिए चल दी, पर वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र ने बताया कि अभी यह स्पष्ट होना बाकी है कि घटनास्थल खीरी थाना क्षेत्र में है या यह एमपी के चाकघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर मौजूद है और राजस्व कर्मियों को भी बुलवाया गया है। घटनास्थल खीरी थाना क्षेत्र में हुआ तो रिपोर्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed