फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Michael's driver was also involved in Bank Road Bawl

बैंक रोड बवाल में माइकल का ड्राइवर भी था शामिल

Fri, 19 Apr 2019 01:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Apr 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Michael's driver was also involved in Bank Road Bawl
crime

कर्नलगंज में गेस्ट हाउस व बैंक रोड पर हुए बवाल के मामले में तीन आरेापी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें से दो आरोपियों को छापेमारी के दौरान एक दिन पहले ताराचंद हॉस्टल से पकड़ा गया था जबकि एक आरोपी रात में कर्नलगंज क्षेत्र से दबोचा गया। तीनों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में जेल में बंद छात्रसंघ का पूर्व महामंत्री अभिषेक सिंह माइकल का ड्राइवर निर्भय सिंह भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि निर्भय के अलावा विवेक यादव व कुमार स्वतंत्र विक्रम सिंह उर्फ सत्यम भी इस बवाल में शामिल थे जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि निर्भय व सत्यम को ताराचंद हॉस्टल में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया था।

विज्ञापन


सत्यम के बारे में उसी वक्त पता चल गया था कि वह बवाल में शामिल था। पुलिस की मानें तो सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान करने के बाद निर्भय व रात में ही हिरासत में लिए गए विवेक की भी पहचान आरोपियों के रूप में हुई। बता दें कि बैंक रोड पर राजर्षि टंडन सेवा केंद्र गेस्ट हाउस में 15 अप्रैल की रात आयोजित शादी समारोह में कुछ बिन बुलाए युवकों ने छेड़खनी के विरोध पर जमकर उपद्रव किया था।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस के साथ ही बैंक रोउ पर खड़े आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ कर दी थी। जिसमें कर्नलगंज इंस्पेक्टर की ओर से 250 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को चिह्नित कर जेल भेज दिया गया है। इनमें से एक माइकल का ड्राइवर भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed