{"_id":"5dae0b848ebc3e93c95f3386","slug":"metre-readers-are-in-aggitation-city-news-ald2581743125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर रीडर हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर रीडर हड़ताल पर
विज्ञापन
मीटर रीडर हड़ताल पर, बिलिंग-रीडिंग का काम ठप
रीडिंग स्टोर मामले में अल्लापुर के मीटर रीडर पर केस दर्ज होने से बढ़ी नाराजगी
एक्सईएन बोले, हड़ताल खत्म न हुई तो विभागीय कर्मचारी संभालेंगे बिलिंग का काम
प्रयागराज। रीडिंग में गड़बड़ी पर कार्रवाई से नाराज रामबाग नगरीय विद्युत वितरण डिवीजन के मीटर रीडर सोमवार को हड़ताल पर चले गए। इससे डिवीजन में रीडिंग और बिलिंग का काम पूरी तरह ठप पड़ गया। समझाने-बुझाने के बाद भी मीटर रीडरों ने फील्ड में जाने से इंकार कर दिया। उधर, एक्सईएन ने दोषी पाए गए मीटर रीडर को हटाने का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंगलवार तक मीटर रीडर काम पर नहीं लौटे तो विभागीय कर्मचारियों से बिलिंग कराई जाएगी। काम प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
अल्लापुर में चेकिंग के दौरान रीडिंग स्टोर पाए जाने पर रविवार को जेई सुशील कुमार ने मीटर रीडर धनंजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले को लेकर सोमवार को रामबाग डिवीजन के 22 मीटर रीडर हड़ताल पर चले गए। इससे रीडिंग और बिलिंग का काम ठप पड़ गया है। हड़ताल पर गए मीटर रीडरों का कहना है कि उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे वह किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे। हड़ताली मीटर रीडरों ने मशीनें नहीं उठाईं। वह दिन भर कार्रवाई वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। उधर, एक्सईएन आरके वर्मा का कहना है कि गड़बड़ी करने वाले मीटर रीडर को नहीं छोड़ा जा सकता। एन साफ्ट कंपनी के अधिकारियों को बी उन्होंने चेताया। कहा कि कंपनी को ऐसे मीटर रीडरों को तत्का बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।