फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MESS membership is mandatory for new entrants

Prayagraj News: नव प्रवेशियों के लिए मेस की सदस्यता जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
MESS membership is mandatory for new entrants
एसएसएल हॉस्टल के कमरे खाली कराए जाने के बाद उनके आवंटन की नई कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। साथ ही तय किया गया है कि मेस की प्राथमिक सदस्यता लेनी होगी और छात्रों की समिति ही तय करेगी की मेस का संचालन किन नियमों के तहत किया जाएगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के सर सुंदरलाल छात्रावास में अवैध रूप से रह रहे लोगों को शुक्रवार को बाहर किया गया था और खाली कराए गए कमरों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना ताला जड़ दिया था। इन कमरों के आवंटन की प्रक्रिया अगले सप्ताह से होगी। नव प्रवेशियों को भूमितल पर ए, बी एवं सी ब्लॉक में कमरों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही छात्रावास के अधीक्षक एवं सहायक अधीक्षक के नेतृत्व में छात्रों की कई समितियां बनाई गई हैं, जो छात्रावास के अनुशासन एवं स्वच्छता से जुड़े पहलुओं पर भी नजर रखेंगी। छात्रावास के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र सिंह नौलखा एवं सहायक अधीक्षक डॉ. अतुल नारायण सिंह ने बताया कि इस तरह की समितियों के गठन का उद्देश्य छात्रों का बहुमुखी विकास करना है, ताकि उनमें निर्णय लेने की क्षमता विकसित हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed