फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Merry Christmas resonant Church

मैरी क्रिसमस से गूंजे चर्च

Fri, 26 Dec 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 26 Dec 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas resonant Church
इलाहाबाद। प्रभु यीशु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार  को मसीही घरों और शहर के विभिन्न चर्चों में  उल्लास का माहौल रहा। परमेश्वर पुत्र के आने की खुशी से लबरेज मसीही सुबह विशेष प्रार्थना के लिए चर्च पहुंचे और एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। मैरी क्रिसमस से गिरजाघर गूंजते रहे। सेंट जोसेफ कैथिड्रल, ऑल सेंटस कैथिड्रल, जमुना चर्च,  लाल गिरजाघर, सेंट पीटर्स, कटरा चर्च, होली ट्रिनटी चर्च, सेंट पॉल चर्च, चौक चर्च आदि में सुबह नौ बजे विशेष प्रार्थना हुई। गिरजाघर के आसपास मेले का माहौल रहा। सेंटाक्लाज लोगों को उपहार देते रहे।
विज्ञापन


सेंटस जोसेफ कैथिड्रल में पल्ली पुरोहित फादर बैपटिस्ट ने परमेश्वर पुत्र के आने की बधाई दी और नया साल सभी के लिए मंगलमय होने की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि दुखी मानवता के उद्धार की खातिर परमेश्वर ने अपने पुत्र को धरती पर भेजा है, हम सभी को उसके बताए मार्ग पर चलकर ही शांति मिलेगी। इस अवसर पर बाइबिल के प्रमुख अंश पढ़े गए। जरूरत मंद लोगों के लिए आफॅरिंग भी की गई जिसमें लोगों ने स्वेच्छा से दान किया। ऑल सेंट्स कैथिड्रल में आयोजित विशेष प्रार्थना में रेव्हरेंड गेब्रिएल दाउद ने आल्टर पर जुटे मसीहियों को ब्रेड और दाखरस देने के बाद आशीर्वचन में सर्वमंगल समृद्धि और सुख शांति की कामना की।   चर्च के दरवाजे पर मुरादें पूरी होने के लिए मोमबत्तियां जलाई गई। चर्च के आसपास लगी दुकानों पर  लोग क्रास, सलीब और क्रिसमस ट्री आदि खरीदते रहे।
विज्ञापन


सेंट जोसेफ कालेज मैदान पर बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय क्रिसमस मेला शुरू हुआ। इलाहाबाद धर्मप्रांत के बिशप  राफी मंजली  ने मेले का उद्घाटन किया। सेंट एंथोनी, बेथनी व सेंट जोसेफ के विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुति ने मनमोहा। मारिया सदन व नाथरेथ निवास की साधिकाओं ने सेव गर्ल चाइल्ड  पर आधारित नाटिका के माध्यम से बेटी बचाने का संदेश दिया गया। क्रिसमस मेले में बाउंसी, काररेस, फिश व्हील, चरखी और झूलों ने लुभाया। इतना ही नहीं मेले में खाने-पीने के भी कई प्रकार के स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंट की सवारी का मजा लेने में बच्चों के संग बुजुर्ग भी शामिल रहे। मेले में पहली बार अन्य प्रांतों के स्टाल थे। जिनमें खरीददारी को महिलाओं की भारी भीड़ थी। प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित दृश्यावलियों की आकर्षक झांकि.यां भी सजाई गई थीं। प्रदर्शनी में यीशु के जीवन प्रसंगों सहित बाइबिल के कई संस्करण भी शामिल किए गए थे। मेले में लकी ड्रा निकाले गए।  कार्यक्रम में  पल्ली पुरोहित फादर बैपटिस्ट, फादर ईसीडोर सहित कई स्कूलों की  शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी शामिल हुए। संयोजक फादररॉल्फी डिसूजा  के मुताबिक मेले का समापन 27 दिसंबर  को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed