फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meritorious students shine in NEET; Nitesh secures 576th rank.

Bareilly News: मेधावियों ने नीट में लहराया परचम, नीतेश को 576वीं रैंक

Sat, 18 Jul 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 18 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students shine in NEET; Nitesh secures 576th rank.
बरेली। नीट-2026 में जिले के कई मेधावियों ने परचम लहराया है। सुभाषनगर में रहकर नीट की तैयारी करने वाले संभल निवासी नीतेश ने 576वीं, बदायूं रोड की गंगापुर कॉलोनी निवासी हर्षित शर्मा ने 825वीं, यश गौर ने 1017वीं, स्नेहा ने 3962वीं, नवाबगंज के इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव की बेटी रशिका ने 15190वीं और सौफुटा की कशिश गुप्ता ने 17643वीं रैंक हासिल की है। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन या ऑफलाइन कोचिंग के जरिये सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

नीतेश ने बताया कि उनके पिता किसान हैं। बड़ी बहन की प्रेरणा से उन्होंने नीट की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने दो साल का ड्रॉप लिया, फिर बरेली आकर ऑफलाइन तैयारी की, जिसका उन्हें फायदा मिला। हर्षित के पिता बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। हर्षित ने बताया कि वह रोज चार घंटे पढ़ाई के साथ रिवीजन करते रहे। 2025 में 12वीं के साथ पहला प्रयास और दूसरा प्रयास एक साल ड्रॉप के बाद दिया। दोनों होनहारों को एम्स में सीट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसके साथ ही, शहर की श्रेष्ठा शर्मा, मो. आरिस, शिवांगी, प्रियांशु, मुनतहा फातिमा, शिवांगी सिंह, यावर इस्लाम, मो. अरासान, फैजान, जफीर नय्यर, सिदरा फातिमा, श्रेयांशी सिंह, अतुल, अरुण कुमार, नितिन कुमार और अदिति ने भी सफलता पाई है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के रायान कुरैशी ने 614 अंक प्राप्त किए। उन्हें 6232वीं रैंक मिली है। रायान के पिता डॉ. सलाहुद्दीन कुरैशी आईवीआरआई में प्रधान वैज्ञानिक और मां डॉ. सुबुही खान शोधार्थी हैं। शिक्षक कलीमुद्दीन ने मेधावियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव भी सफल
नवाबगंज। गांव सुड़ियावा के मानव गंगवार ने 596 अंक से नीट उत्तीर्ण किया है। वह ग्राम प्रधान कमला गंगवार के बेटे हैं। पिता उमेंद्र कुमार समेत अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

हिसाम ने भी पास की परीक्षा
शीशगढ़। कस्बे के हिसाम अहमद ने भी नीट यूजी उत्तीर्ण की है। मोहल्ला अगवाड़ा के हिसाम ने बताया कि पिता हाजी जुल्फिकार अहमद के निधन के बाद अकेले जिम्मेदारियों को संभालते हुए तैयारी करना आसान नहीं था, लेकिन मेहनत से सब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed