फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mercury dropped 7.3 degree

7.3 डिग्री गिरा पारा

Mon, 16 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 16 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped 7.3 degree
इलाहाबाद। हिमालयी क्षेत्र की पछुवा और बंगाल की खाड़ी से आई नम पुरवइया के गठजोड़ ने एक बार फिर मौसम बदल दिया है। इसका असर रहा कि फागुन में न सिर्फ रिमझ्मि बारिश हुई वरन पारा भी नीचे चला गया। चौबीस घंटे के भीतर पारे ने 7.3 डिग्री का गोता लगाया। मौसम का मिजाज शनिवार रात में ही बिगड़ गया था। आसमान में छाए बादलों ने संकेत दे दिया था कि अगले दो-तीन दिनों तक सब कुछ ठीक नहीं रहने वाला है।
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही रिमझिम बरसात शुरू हुई तो देर रात तक होती रही। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले 48 घंटे तक तक मौसम का यही मिजाज देखने को मिलेगा। घने बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन


बारिश और ठंड का परिणाम रहा कि शहरी दिन भर घरों में दुबके रहे। रविवार का दिन होने की वजह से सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों ने परिजनों संग छुट्टी मनाई। सड़कों पर महज वही लोग दिखायी दिए, जिन्हें विशेष परिस्थितियों में बाहर निकलना पड़ा। दूसरी ओर बारिश के चलते सड़कों के किनारे गड्ढों में पानी जमा हो गया। सड़कों पर फिसलन से कई दुपहिया वाहन चालक फिसल गए, जिन्हें चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें तो बारिश बीमारियों को भी साथ लेकर आई है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार माथुर के मुताबिक मौसम का बदला मिजाज बीमारियों के लिहाज से बेहद खतरनाक है। इस मौसम में वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम होने के साथ ही सांस की समस्या बढ़ सकती है। बकौल डॉ. माथुर मौसम का जो उतार चढ़ाव है, इसमें एहतियात बरतने की जरूरत हैं।

मौसम विज्ञानी और विवि में प्रोफेसर डॉ. एसएस ओझा के मुताबिक मौसम का बदला मिजाज ‘लास्ट वेस्टर्न डिस्टर्वेंस ’ का नतीजा है। दूसरी ओर ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही पृथ्वी के अक्षीय घुमाव में आई कमी से भी पूरी दुनिया में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिल रहा है। अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों में जहां बार बार बर्फीले तूफान आ रहे हैं, वही दुनिया के तमाम इलाकों में असमय बारिश हो रही है। बकौल प्रो. ओझा पृथ्वी का अक्षीय घुमाव जो 23.5 डिग्री है, उसमें एक डिग्री की कमी आई है।


बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उप कृषि निदेशक डॉ. भूपेंद्र वीर सिंह के मुताबिक एक मार्च को तेज तूफान और बारिश ने फसलों को पहले ही नुकसान पहुंचाया था। रही सही कसर इस बार की बारिश ने पूरी कर दी है। बारिश से सरसों, आलू, मसूर, चना, मटर को भारी नुकसान हुआ है। दलहनी फसलें खेतों में पककर तैयार थीं, जिसकी कटाई चल रही है लेकिन बारिश ने अरमानों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed