फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mercenary

चौक में गरजे व्यापारी, घंटाघर के नीचे की सभा

Sat, 29 Sep 2018 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 29 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
Mercenary
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
ऑन लाइन शॉपिंग, एफडीआई, जीएसटी की तमाम खामियों को  लेकर प्रयाग व्यापार मंडल भी इलाहाबाद बंद में शामिल रहा। इस दौरान व्यापार मंडल की ओर से चौक स्थित घंटाघर के नीचे सभा की गई। सभा में मौजूद तमाम व्यापारियों  ने रिटेल में एफडीआई, जीएसटी की विसंगतियों  एवं ऑन लाइन शॉपिंग से कारोबार प्रभावित होने की बात कही।
विज्ञापन


यहां खोवा मंडी  व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुरु  चरण अरोरा चन्नी ने कहा कि ऑन लाइन शॉपिंग से देश का खुदरा व्यापार प्रभावित हो रहा है। इलाहाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने कहा कि एफडीआई पर जो कानून केंद्र सरकार लेकर आई है उससे व्यापारियों का कारोबार एकदम समाप्त हो जाएगा। प्रयाग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र की  नीतियों से आज पूरे देश का व्यापारी परेशान है। इस मौके  पर प्रयाग केमिस्ट फुटकर एसोसिएशन के अध्यक्ष राणा चावला ने कहा कि जो दवाई वालों पर कानून थोपा गया है उससेे आम लोगों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


इसके पूर्व मुट्ठीगंज से जुलूस की  शक्ल  में व्यापारियों को लेकर घंटाघर पहुंचे इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के  अध्यक्ष  सतीश केसरवानी, प्रमिल केसरवानी आदि ने कहा कि व्यापारी जीएसटी की जटिलताओं को लेकर बहुत  पीड़ित है। सभा की अध्यक्षता  प्रयाग व्यापार मंडल के महामंत्री सुहैल अहमद ने की। उन्होंने कहा कि सरकार ने जीएसटी के जटिल कानून को लेकर विचार करें, अन्यथा व्यापारी इसी तरह से बाजार बंद कराते रहेंगे। सभा बाद प्रदेश महिला अध्यक्ष अनीता जायसवाल, मो. कादिर, विजय वैश्य आदि के नेतृत्व में व्यापारियों का जुलूस  कोतवाली  तक गया। वहां प्रधानमंत्री  को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस दौरान महमूद अहमद खान, सावित्री सिंह, सरोज  साहू, आशा केसरवानी, कुलदीप सोनी, संजय वर्मा, निखिल मलंग, परमजीत सिंह, रोहित अरोरा, फैयाज अहमद, श्याम केसवानी, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed