Prayagraj : माफिया राजेश यादव के गैंग का सदस्य गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का दर्ज है मुकदमा
प्रदेश स्तरीय चिह्नित माफिया डी-48 गैंग के लीडर राजेश यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। माफिया राजेश के खिलाफ झूंसी पुलिस ने तकरीबन ढाई माह पहले मेजा के काश्तकार की तहरीर पर रंगदारी, जमीन कब्जा करने, जान से मारने की धमकी मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विस्तार
प्रदेश स्तरीय चिह्नित माफिया डी-48 गैंग के लीडर राजेश यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। माफिया राजेश के खिलाफ झूंसी पुलिस ने तकरीबन ढाई माह पहले मेजा के काश्तकार की तहरीर पर रंगदारी, जमीन कब्जा करने, जान से मारने की धमकी मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। तभी से पुलिस राजेश की तलाश में है लेकिन वह अब तक पुलिस के हाथ नहीं चढ़ सका है। इसी बीच पुलिस ने उसके गिरोह के सक्रिय सदस्य बृजेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने वांछित बृजेश कुमार यादव, निवासी नैका महीन थाना झूंसी को रविवार की दोपहर आवास विकास काॅलोनी टेलीफोन एक्सचेंज के पास से गिरफ्तार किया। अमर बहादुर, निवासी ग्राम कोईलहा पोस्ट बसहरा थाना मेजा ने 02 अप्रैल को माफिया राजेश यादव और उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ जमीन कब्जा करने, पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोप था कि माफिया राजेश यादव अपने गैंग के सदस्यों के साथ उनके प्लाॅट पर पहुंचा और पिस्टल से लैस होकर अमर बहादुर के बाउंड्री के अंदर घुसकर गालीगलौज की। साथ ही सीने पर पिस्टल सटा दी। धमकी दी कि जमीन उसके नाम कर दे और पच्चीस लाख रुपये रंगदारी भी मांगी गई। एसओ झूंसी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि माफिया राजेश यादव की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।