फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Meja Murder Case

फुफेरे भाई बुलाकर ले गया था हत्यारे के पास

Fri, 27 Sep 2019 01:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Meja Murder Case
Meja Murder Case
मेजा में शिवम पांडेय हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन

मददगार हाईस्कूल का छात्र भी भेजा गया जेल
प्रयागराज। मेजा के गेदुराही नहर के पास दो दिन पहले हुए शिवम पांडेय हत्याकांड के दोनों नामजद आरोपी नीरज व गौरव पांडेय बृहस्पतिवार को जेल भेज दिए गए। पुलिस ने बताया कि फुफेरे भाई गौरव मिश्रा ही शिवम को हत्यारे नीरज के पास ले गया था।
एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि नीरज 22 सितंबर को अछोला गांव निवासी युवती के घर घुस गया था। शोर मचा तो उसे पकड़कर जमकर पीट दिया गया। इसमें गांव का शिवम भी शामिल था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नीरज ने बताया कि शिवम ने दो अन्य युवकों संग मिलकर उसे बेरहमी से न सिर्फ पीटा था बल्कि पिटाई का वीडियो भी वायरल कर दिया था। जिससे उसकी काफी बेइज्जती हुई। इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने शिवम की हत्या कर दी। उसे उसी के फुफेरे भाई दिघिया निवासी गौरव मिश्रा की मदद से गेदुराही नहर के पास बुलाया। जिसके बाद एक के बाद एक तीन गोलियां उसके सीने में उतार दीं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए गौरव की उम्र महज 15 साल है और वह हाईस्कूल का छात्र है। पूछताछ में गौरव ने बताया कि नीरज ने उससे कहा था कि वह गौरव को बुलाकर ले आए। वह उससे मारपीट करने वाले दो युवकों के बारे में पूछना चाहता है। पुलिस ने बताया कि नीरज को जेल भेज दिया गया। जबकि गौरव को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन

दबंगई है शगल, तमंचे संग फोटो की थी वायरल
पुलिस अफसरों का यह भी कहना है कि आरोपी नीरज मिश्रा काफी मनबढ़ है और पहले भी उसका नाम दबंगई की घटनाओं में आ चुका है। उसके दुस्साहस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चार महीने पहले उसने तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो वायरल की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश भी दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed