{"_id":"6897a5138bf9854a2908bdef","slug":"meja-challenges-the-new-inspector-to-solve-two-robbery-cases-allahabad-news-c-407-1-sald1005-5849-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नए इंस्पेक्टर पर मेजा की दो लूट के खुलासे की चुनौती, बढ़ते अपराध ने बढ़ाई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नए इंस्पेक्टर पर मेजा की दो लूट के खुलासे की चुनौती, बढ़ते अपराध ने बढ़ाई मुश्किल
Sun, 10 Aug 2025 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 09:30 AM IST
सार
स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में हुई साढ़े तीन लाख की लूट और सिरसा में सराफा कारोबारी से हुई लूट का खुलासा करने की चुनौती पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने मेजा के नए इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह को दी है।
विज्ञापन
प्रयागराज पुलिस। सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में हुई साढ़े तीन लाख की लूट और सिरसा में सराफा कारोबारी से हुई लूट का खुलासा करने की चुनौती पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने मेजा के नए इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह को दी है। वहीं, अभी तक मेजा के इंस्पेक्टर रहे राजेश उपाध्याय को कर्नलगंज थाने भेजा गया है।
माना जा रहा कि लूट की दोनों घटनाओं का खुलासा न कर पाने की वजह से उनका तबादला पुलिस आयुक्त ने किया है। अब नए इंस्पेक्टर पर लूट की दो घटनाओं का खुलासा करने की बड़ी चुनौती है।
पखवाड़े भर पहले मेजा के बरसैता नाले पर सराफा कारोबारी को तमंचा सटाकर बदमाशों ने डेढ़ लाख का आभूषण लूट लिए थे। इसके बाद मेजा कस्बे में संचालित स्वयं सहायता समूह के कार्यालय (आदित्य टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड) में सरेशाम बेखौफ बदमाशों ने असलहों के दम पर साढ़े तीन लाख रुपये लूट की थी। इस कार्यालय में दो कर्मचारियों की बदमाशों ने पिटाई भी की थी। जिसमें सहायक प्रबंधक आदित्य मिश्रा और कर्मचारी इब्राहिम अंसारी को चोट आई थी। दोनों ही मामलों का खुलासा करने में मेजा पुलिस नाकाम रही थी।