{"_id":"69fcf8b06e037ff48b09e322","slug":"medicine-shops-will-remain-closed-in-the-district-on-may-20-allahabad-news-c-3-1-ald1020-879721-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जिले में 20 मई को बंद रहेंगी दवा की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जिले में 20 मई को बंद रहेंगी दवा की दुकानें
विज्ञापन
विभिन्न मुद्दों पर प्रयागराज के दवा व्यवसायी 20 मई को अपनी दुकानें बंद कर विरोध दर्ज कराएंगे। यह निर्णय बृहस्पतिवार को प्रयागराज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन फुटकर के अध्यक्ष राणा चावला की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
चावला का कहना है कि दवा व्यवसायी अवैध व अनियंत्रित ऑनलाइन फार्मेसी के संचालन के खिलाफ हैं। अनियंत्रित ई-फार्मेसी से जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। इसके अलावा बड़ी कॉर्पोरेट ई-कॉमर्स कंपनियों की ओर से दवाओं के अनुचित मूल्य निर्धारण का भी व्यवसायी विरोध कर रहे हैं।
साथ ही मांग है कि 28 अगस्त 2018 को जारी अधिसूचना जीएसआर 817 (ई) और 26 मार्च 3020 को जारी अधिसूचना जीएसआर 220 (ई) वापस ली जाए। इन तमाम मुद्दों को लेकर दवा व्यवसायी 20 मई को दुकानें बंद रखेंगे।
विज्ञापन
बैठक में महामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, संगठन मंत्री निखिल मलंग, मंत्री मोनू चावला व रितिक द्विवेदी, मीडिया प्रभारी रजनी सोनी समेत कई दवा व्यवसायी और केमिस्ट मौजूद रहे। ब्यूरो