फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medicinal and ornamental plants will welcome passengers at 39 stations

NCR Railway : जोन के 39 स्टेशनों पर औषधीय और सजावटी पौधों से होगा यात्रियों का स्वागत

Fri, 29 Jul 2022 06:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Jul 2022 06:56 AM IST
सार

पिछले माह ही  रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर रेलवे ट्रैक के किनारे एवं स्टेशन के पहले यार्ड के खाली स्थानों पर पौधों के माध्यम से सौंदर्यीकरण किए जाने का निर्देश दिया गया था।

विज्ञापन
Medicinal and ornamental plants will welcome passengers at 39 stations
prayagraj news : प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन हो या फिर आगरा फोर्ट, कानपुर सेंट्रल हो फिर अलीगढ़ जंक्शन, इन सभी स्टेशनों के यार्ड एवं अन्य खुले स्थान अब यात्रियों को हरे भरे दिखाई देंगे। यूरोप के तमाम देशों की तर्ज पर इन स्टेशनों पर पहुंचने पर यात्रियों का स्वागत हरे भरे पेड़ों से होगा। ट्रैक किनारे पड़ी गंदगी की जगह यात्रियों को सजावटी एवं औषधीय पौधे ही देखने को मिलेगी।

विज्ञापन



पिछले माह ही  रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर रेलवे ट्रैक के किनारे एवं स्टेशन के पहले यार्ड के खाली स्थानों पर पौधों के माध्यम से सौंदर्यीकरण किए जाने का निर्देश दिया गया था। तब कहा गया कि इस कार्य में गैर सरकारी संगठनों, ट्रस्ट, सरकारी निकाय एवं स्वयं सहायता समूह की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन



रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (एल एंड ए) चंद्रशेखर द्वारा निर्गत पत्र में गाइड लाइन भेजी गई है। मुख्यालय स्तर से सीनियर डीईएन (कोआर्डिनेशन) को इसका नोडल अफसर बनाया है। आगरा एवं झांसी मंडल ने इस माह की शुरूआत में ही अभिव्यक्ति की अभिरुचि के तहत स्टेशनों की लिस्ट जारी कर दी। इसी क्रम में अब प्रयागराज मंडल ने प्रयागराज जंक्शन, कानपुर समेत अपने 20 स्टेशनों की सूची जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Medicinal and ornamental plants will welcome passengers at 39 stations
पौधे - फोटो : अमर उजाला।

कम ऊंचाई वाले लगाए जाएंगे पौधे
रेलवे बोर्ड से आए पत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एवं स्टेशन के पहले यार्ड के खाली स्थानों पर कम ऊंचाई वाले पौधों के माध्यम से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ताकि रेल सिग्नल आदि देखने में गार्ड एवं ड्राइवर को कोई परेशानी न हो। पौधे लगाने वाली संस्था को ही उसके संरक्षण की जिम्मेदारी रेलवे द्वारा दी जाएगी। पार्टी अधिकतम दस वर्ग फुट क्षेत्र (अस्थायी) पर अच्छे उद्योग अभ्यास के अनुसार प्रासंगिक विवरण के साथ अपना नाम प्रदर्शित कर सकती है। पार्टी को विज्ञापन/प्रचार के लिए कोई अतिरिक्त स्थान/सुविधा नहीं दी जाएगी।

इन स्टेशनों के यार्ड एवं खाली पड़े स्थानों पर लगाए जाएंगे पौधे

आगरा मंडल :
अछनेरा, भरतपुर, फतेहपुर सीकरी, आगरा फोर्ट, बिलोचपुरा, बिचपुरी, ईदगाह, राजा की मंडी।

झांसी मंडल :  उरई, ग्वालियर, डबरा, मुरैना, दतिया, ललितपुर, खजुराहो, महोबा, छतरपुर टीकमगढ़, बांदा, चित्रकूट

प्रयागराज मंडल : सोनभद्र, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, कानपुर, गोविंदपुरी, पनकी धाम, इटावा, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, नीबकरोरी, टूंडला, जलेसर, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दनकौर


रेलवे बोर्ड द्वारा इस संबंध में पत्र जारी हुआ था। झांसी, आगरा के बाद अब प्रयागराज मंडल ने भी अपने स्टेशनों की सूची जारी की है। जल्द ही पौधे लगाए जाने की कार्रवाई शुरू होगी। - डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed