फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Medical report came, rape confirmed, psychiatrists counseled the girl

प्रयागराज : मेडिकल रिपोर्ट आई, दुष्कर्म की पुष्टि, मनोचिकित्सकों ने युवती की काउंसिलिंग की

Thu, 21 Jul 2022 09:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 09:43 PM IST
सार

करेलाबाग की रहने वाली युवती के साथ उसके पिता के दो परिचित काफी समय से सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। घटना की शिकायत करेली पुलिस से 18 जुलाई को ही की गई थी। पीड़िता व उसकी मां को लेकर एक शिक्षिका करेली थाने पहुंची और तहरीर दी थी।

विज्ञापन
Medical report came, rape confirmed, psychiatrists counseled the girl
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करेलाबाग में रहने वाली युवती की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। पुलिस के मुताबिक युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को मनोचिकित्सकों ने युवती की काउंसिलिंग भी की। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन



करेलाबाग की रहने वाली युवती के साथ उसके पिता के दो परिचित काफी समय से सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। घटना की शिकायत करेली पुलिस से 18 जुलाई को ही की गई थी। पीड़िता व उसकी मां को लेकर एक शिक्षिका करेली थाने पहुंची और तहरीर दी थी। लेकिन करेली पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर संस्कृति प्रयाग संस्था के सदस्यों ने मंगलवार को डीएम से मिलकर शिकायत की।
विज्ञापन



पूछताछ के बाद मामला सही पाए जाने पर आनन फानन में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों संजय उर्फ मुस्तफा और संजू उर्फ सादिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि दोनों उसके साथ गलत हरकत करते थे। बुधवार को पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण हुआ। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आ गई। सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई है कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। आज पीड़ित युवती की मनोचिकित्सकों ने काउंसिलिंग की। कल भी काउंसिलिंग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed