फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MCI team reached medical college

एमसीआई की टीम ने किया मानसिक रोग विभाग का निरीक्षण

Mon, 04 Nov 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
MCI team reached medical college
मेडिकल कॉलेज पहुंची एमसीआई टीम
विज्ञापन

मानसिक रोग विभाग का किया निरीक्षण
मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में पहली बार एमडी की होगी पढ़ाई
प्रयागराज। एमएलएन मेडिकल कॉलेज के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज होने जा रही है। यहां के मानसिक रोग विभाग में जल्द ही एमडी की तीन सीटों की मान्यता मिल जाएगी। इसके लिए एमसीआई की टीम ने निरीक्षण किया।
मेडिकल कॉलेज में शनिवार को पहुंची एमसीआई की टीम ने रविवार को भी सुविधाओं के मानक परखे। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ही नहीं विभागाध्यक्ष डॉ. एके सिंह से भी जानकारी ली। टीम में शामिल बंगलूरू के विशेषज्ञ ने मरीजों से संबंधित ब्यौरा और शिक्षकों के बाबत जानकारियां जुटाईं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक अभी तक यहां मानसिक रोग नियंत्रण इकाई ही काम कर रही थी। कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में इस इकाई के तहत मानसिक रोगियों का इलाज ही नहीं नशा मुक्ति कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। मानसिक रोग विभाग स्थापना के साथ ही एमसीआई को एमडी की तीन सीटों के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। दो महीने बीते निरीक्षण का कार्यक्रम नहीं आया तो प्राचार्य डॉ. सिंह ने एमसीआई को पत्र भेजा। शनिवार को यहां आई टीम ने दो दिन तक मानक के मुताबिक सुविधाओं का परीक्षण निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. सिंह के मुताबिक संसाधनों समेत अन्य सुविधाएं मानक के अनुरूप रहीं। उन्होंने उम्मीद जताई पहली बार मानसिक रोग विभाग में एमडी की तीन सीटों की मान्यता मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed