फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mayor-MP are now honing their sporting talents along with public service: Keshav

महापौर-सांसद अब जनसेवा के साथ निखार रहे हैं खेल की प्रतिभाएं : केशव

Wed, 10 Jan 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 10 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Mayor-MP are now honing their sporting talents along with public service: Keshav
विज्ञापन

शहर से गांव तक की खेल प्रतिभाएं महापौर व सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से सामने आ रही हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया के संकल्प से ही संभव हो सका है। बच्चों मेहनत करो...केंद्र और प्रदेश सरकार आपके साथ है। ये बातें मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में नगर निगम की ओर से खेलो प्रयागराज महापौर कप-2023 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि विधायक खेलकूद प्रतियोगिता की भी शुरुआत होगी।
केशव ने 25 दिसंबर से नौ जनवरी तक हुई विभिन्न खेल स्पर्धा के विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महापौर ने कहा, पीएम व सीएम ने जिस लगन के साथ खेल के क्षेत्र में कार्य किया, उसका परिणाम है कि आज भारत पदक तालिकाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त कर रहा है। समारोह में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, जीजीआईसी सिविल लाइन, सेंट एंथोनी और क्रास्थवेट कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केसरी देवी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, गुरु प्रसाद मौर्य, प्रवीण पटेल, राजमणि कोल, एमएलसी डॉ.केपी श्रीवास्तव, सुरेंद्र चौधरी, निर्मला पासवान, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, खेल निदेशालय की डिप्टी डायरेक्टर मुद्रिका पाठक, नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह, प्रतियोगिता के संयोजक आशीष द्विवेदी व आरएस बेदी, क्रीड़ा भारती के वीरेंद्र उपाध्याय, अशोक अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर ने शुरू किया नया युग
डिप्टी सीएम ने कहा, ऐसा कहा जाता है कि महापौर का काम शहर की स्वच्छता, विकास, जलापूर्ति और कीटनाशक का छिड़काव कराने का है, लेकिन गणेश केसरवानी ने नया युग शुरू कर दिया है। उन्होंने नगर निगम के बच्चों की खेल प्रतिभाओं को तराशने का काम किया है। यह बड़ा बदलाव है।

यहां से निकली प्रतिभा, बना एस्ट्रो टर्फ
डिप्टी सीएम ने कहा कि जिम्नास्टिक में प्रयागराज के आशीष एशियाड में पदक जीतकर यहां के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। शहर में हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ मैदान भी बन गया है। खेल की कई सुविधाएं विकसित हो रही हैं। शहर से अब और भी प्रतिभाएं निकलेंगी।
राम सबके पुरखा, घर घर जलाएं दीप
केशव ने कहा कि भगवान राम हिन्दू या मुस्लिम में बंटे हुए नहीं हैं। उन्हें लोग धर्म-जाति से इतर होकर मानते हैं। वह सभी के लिए पुरखा हैं। 22 जनवरी को जब उनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी तो पूरे देश में भव्य कार्यक्रम होंगे। घर-घर भी दीपक जलाकर उनका स्वागत किया जाएगा।

सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनेगा प्रदेश
केशव ने कहा कि 22 जनवरी तक अभियान चलाकर प्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाने का कार्य किया जाएगा। प्रयागराज ने स्वच्छता में देशभर में अच्छी रैंकिंग प्राप्त की है। इसके लिए महापौर, पार्षद व नगरवासी बधाई के पात्र हैं। यह वही शहर हैं, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाईकर्मियों के चरण धोकर स्वच्छता के लिए जागरुकता का संदेश दिया था। इस शहर से स्वच्छता का अच्छा संदेश देशभर में जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed