फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mayor candidate Dr. Neeraj said: Free coaching for the contestants, there will be cleanliness for three hours

महापौर प्रत्याशी डॉ. नीरज बोले : प्रतियोगियों के लिए मुफ्त कोचिंग, तीन पहर होगी सफाई

Tue, 02 May 2023 12:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 May 2023 12:17 AM IST
सार

दूसरी आजादी आंदोलन के संस्थापक और महापौर पद के निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. नीरज ने प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग का वादा किया है। सोमवार को अमर उजाला कार्यालय आए डॉ. नीरज ने संगमनगरी कैसे संवारेंगे।

विज्ञापन
Mayor candidate Dr. Neeraj said: Free coaching for the contestants, there will be cleanliness for three hours
डॉ. नीरज, महापौर प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दूसरी आजादी आंदोलन के संस्थापक और महापौर पद के निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. नीरज ने प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग का वादा किया है। सोमवार को अमर उजाला कार्यालय आए डॉ. नीरज ने संगमनगरी कैसे संवारेंगे, के सवाल पर कहा, यह शहर चंद्रशेखर आजाद, मौलवी लियाकल अली, ठाकुर रोशन सिंह और लाल पद्मधर जैसे बलिदानियों का है। इसे क्लीन-ग्रीन बनाएंगे।

विज्ञापन


तीन पहर सड़कों, गलियों की सफाई और कूड़ा डंपिंग का प्रबंध करेंगे। निगम की ओर से सस्ते दर पर हॉस्टल और मेस की सुविधा देंगे। पशुओं को खुला छोड़ने की रियायत किसी को नहीं दी जाएगी। कैटिल कॉलोनी बनाकर पशुओं को शहर से बाहर करेंगे। हर शिशु के खाते में 50 हजार रुपये जमा करेंगे। निगम की भूमि पर आवासीय योजना बसाएंगे। रोगियों के लिए फ्री एंबुलेंस और वरिष्ठ नागरिकों के लिए फ्री ई-रिक्शा भी उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed