फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maximum temperature drops by six degrees due to cold winds in Prayagraj

Weather Update: पछुआ हवाओं और साइक्लोन ने प्रयागराज में भी बढ़ाई ठंड, दिन में छह डिग्री गिरा पारा

Wed, 06 Dec 2023 10:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 06 Dec 2023 10:04 AM IST
सार

पछुआ हवाओं ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में साइक्लोन ने पूरा मौसम बदल दिया। सोमवार रात से ही तेज हवाएं चलने लगीं थीं, जो मंगलवार को भी जारी रहीं। हवा में ठंडापन भी रहा।

विज्ञापन
Maximum temperature drops by six degrees due to cold winds in Prayagraj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पछुआ हवाओं और साइक्लोन ने प्रयागराज में भी ठंड बढ़ा दी है। सोमवार रात से ही ठंडी हवाएं चलने की वजह से अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, रात में तापमान 18 डिग्री के आसपास बना रहा। अगले दो दिनों तक ऐसे ही मौसम के आसार हैं। इसके बाद घने कोहरे के लिए तैयार रहना होगा।

विज्ञापन


पछुआ हवाओं ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में साइक्लोन ने पूरा मौसम बदल दिया। सोमवार रात से ही तेज हवाएं चलने लगीं थीं, जो मंगलवार को भी जारी रहीं। हवा में ठंडापन भी रहा। इसका नतीजा रहा कि अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री नीचे है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सोमवार के करीब बराबर रहा।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र का कहना है कि साइक्लोन बहुत तेज तथा बड़े क्षेत्र को कवर किए हुए था। इसलिए यहां इसका जल्दी और अपेक्षाकृत ज्यादा असर दिखा। उनका कहना है कि अब साइक्लोन जमीन पर आ गया है। ऐसे में उसकी तीव्रता कम होगी। इसलिए इसका असर भी कम होने लगेगा। डॉ.शैलेंद्र का कहना है कि एक-दो दिनों तक इसका कुछ असर दिखेगा। हालांकि उनका कहना है कि पछुआ हवाओं की वजह से तापमान में कमी अब जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार भी अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद शुक्रवार से घना कोहरा गिरने के आसार हैं।


बढ़ी ठंड लेकिन अलाव का इंतजाम नहीं
ठंड ने दस्तक दे दी है लेकिन नगर निगम की ओर से अभी तक कहीं भी अलाव व्यवस्था नहीं की गई। इसके लिए अभी टेंडर की प्रक्रिया शुरू है। ठंड को देखते हुए मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान पार्षदों ने नगर आयुक्त से अलाव जलाने की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed