{"_id":"614839f78ebc3e1e655c15eb","slug":"master-mind-in-pakistan-and-terrorist-module-prepared-in-kareli-prayagraj-hundreds-of-kilometers-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक आतंकी साजिश का प्रयागराज कनेक्शन : आका पाकिस्तान में, सैकड़ों किलोमीटर दूर करेली में तैयार किया गया आतंकी मॉड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक आतंकी साजिश का प्रयागराज कनेक्शन : आका पाकिस्तान में, सैकड़ों किलोमीटर दूर करेली में तैयार किया गया आतंकी मॉड्यूल
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Sep 2021 05:06 PM IST
सार
लंबे समय से पाकिस्तान के इशारे पर कर रहे थे कार्य। खुफिया इनपुट के बाद खुलासा हुआ तो मुहल्ले वाले भी हैं अचंभित।
विज्ञापन
1 of 7
pak terror module
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिलसिलेवार धमाकों से देश को दहलाने की साजिश भले ही पाकिस्तान में रची गई हो, लेकिन इसे अंजाम देने का पूरा ताना बाना प्रयागराज में ही बुना गया। आका पाकिस्तान में बैठे रहे और उनके हुक्म पर सैकड़ों किमी दूर स्थित शहर के करेली इलाके में ही आतंकी मॉड्यूल तैयार किया गया। सबसे खास बात यह है कि आतंकी मॉड्यूल तैयार करने में सबसे अहम किरदार करेली के ही एक परिवार ने निभाया।
2 of 7
pak terror module
- फोटो : अमर उजाला
यह बात तब सामने आई जब ओसैदुर्रहमान, हुमैद, ओसामा के साथ ही मॉड्यूल का हिस्सा रहे आमिर जावेद और मूलचंद का भी करेली कनेक्शन सामने आया। इस मामले में सबसे पहले गिरफ्तार ओसामा भले ही दिल्ली में रहता हो, लेकिन उसका मूल निवास करेली में ही है।
3 of 7
आमिर जावेद
- फोटो : अमर उजाला
दुबई में रहने वाला ओसैदुर्रहमान, जो इस पूरे मॉड्यूल के लिए आईएसआई के मुख्य हैंडलर के तौर पर काम करता रहा, भी करेली का ही रहने वाला है और ओसामा का पिता भी है। दो दिन पहले ही सरेंडर करने वाला और देश में मॉड्यूल का सुप्रीम कमांडर कहा जा रहा हुमैद भी ओसैद का भाई और ओसामा का चाचा है, जिसका करेली के ही वसीयाबाद में घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जीशान
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी बात यह है कि अब लखनऊ से पकड़े गए आमिर जावेद और रायबरेली के ऊंचाहार से गिरफ्तार मूलचंद लाला उर्फ साजू का भी करेली कनेक्शन सामने आया है। आमिर की बहन का निकाह हुमैद के परिवार में हुआ है और इस नाते हुमैद व ओसैद उसके ससुर लगते हैं। उधर मूलचंद के बारे में पता चला है कि उसकी बहन की ससुराल पांच दिन पहले पकड़े गए जीशान कमर के पड़ोस में है।
विज्ञापन
5 of 7
Prayagraj News : शाहरुख को गिरफ्तार को लेकर जाती पुलिस, जिसे बाद में छोड़ दिया गया।
- फोटो : प्रयागराज
बहन के घर आने जाने के दौरान ही मूलचंद की मुलाकात जीशान और फिर उसके जरिए हुमैद से हुई। जिसके बाद उसे भी इस मॉड्यूल में शामिल कर लिया गया। उधर करेली से ही पकड़ा गया जीशान कमर मास्टरमाइंड हुमैद के पड़ोस का ही रहने वाला है। इस तरह से करेली में ही इस पूरे मॉड्यूल को खड़ा किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।