फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Massive fire in Godown at prayagraj

प्रयागराज: चौक के मार्केट में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

Sat, 09 Feb 2019 05:48 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Feb 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Massive fire in Godown at prayagraj
fire

शहर का सबसे व्यस्त बाजार शनिवार को अग्निकांड की चपेट में आ गया। घंटाघर के पास स्थित तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग से लगभग 20 दुकानें राख हो गईं। लपटें इतनी विकराल थीं कि इन पर काबू पाने में छह घंटे लग गए। आग बुझाने में दमकल की 20 गाड़ियों के साथ पुलिस व एनडीआरएफ को भी लगाया गया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

 

चौक में घंटाघर के पास ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से बनाया गया तीन मंजिला नेहरू कॉम्पलेक्स है। यहां 100 से ज्यादा दुकानें हैं। इनमें रेडीमेड कपड़ों के साथ ही सजावटी व प्लास्टिक के सामान की भी दुकानें हैं। इस तल पर दुकानों के अलावा कई व्यापारियों ने अपने गोदाम बना रखे हैं। शनिवार दोपहर 3.15 बजे के करीब ऊपरी तल पर आग लग गई।

विज्ञापन


चर्चा है कि इनमें से ही दो पटाखे के गोदाम हैं, जहां से आग भड़की। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों व गोदामों को चपेट में ले लिया। आग की जानकारी मिलते ही दुकानदारों व ग्राहकों में भगदड़ मच गई।दुकानदारों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद फायरब्रिगेड को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कीं, लेकिन तब तब आग ने तीसरी मंजिल पर स्थित ज्यादातर दुकानों को चपेट में ले लिया। इसके बाद एक के बाद एक दमकल की 20 गाड़ियां पहुंचीं। इनमें मेला क्षेत्र व सेना की भी दमकल शामिल थीं। सूचना पर डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी समेत तमाम अफसर भी पहुंच गए। 

ढाई घंटे की मशक्कत के बाद जब आग नहीं बुझ सकी तो मौके पर एनडीआरएफ को भी बुलाया गया। रात साढ़े नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। नुकसान का सही आंकड़ा फिलहाल नहीं मिल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि आग की चपेट में आई 20 दुकानों में करोड़ों का सामान राख हुआ है। आग कैसे लगी, इस बारे में अफसरों का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

सीएफओ रविंद्र शंकर मिश्र ने कहा किआग कैसे लगी, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। ऊपरी तल पर जिस कादिर नाम के व्यापारी की ज्यादातर दुकानें व गोदाम नष्ट हुए हैं, उसका कहना है कि आग लगाई गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed