{"_id":"5e3491328ebc3e4b67140818","slug":"mass-rush-in-mansoor-ali-park-after-offering-prayers-allahabad-news-ald2672256181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए का विरोध एवं समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए का विरोध एवं समर्थन
विज्ञापन
Mass rush in Mansoor Ali Park after offering prayers
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में मंसूर अली पार्क में महिलाओं का धरना शुक्रवार को 20वें दिन भी जारी रहा। जुमे की नमाज के बाद पार्क में भीड़ उमड़ी। वहां जगह-जगह से महिलाओं के जुलूस के आने का क्रम देर रात तक जारी रहा। महिलाएं हाथ में तिरंगा एवं सीएए के विरोध वाली तख्तियां लिए हुए थीं तथा देशभक्ति के नारे लगाए।
पार्क में संबोधन, गीत, नारेबाजी का क्रम लगातार चलता रहा। जुमे की नमाज के बाद जगह-जगह से लोग जुलूस बनाकर पार्क में पहुंचे। शाम तक तो पार्क पूरी तरह से भर गया था। करेली मक्का मस्जिद, बहादुरगंज, घंटाघर सब्जी मंडी आदि स्थानों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने जुलूस निकाला और धरने में शामिल हुईं। यह क्रम देर रात तक जारी रहा। इरशाद उल्ला, सै.मो.अस्करी, सायरा, सबीहा, अब्दुल्ला तेहामी, नफीस अनवर, लालजी यादव, राकेश यादव, डॉ.आशीष मित्तल, केके पांडेय, सुनील मौर्या, सै.मो. साहब, फरीद अब्बासी, अकिलुर रहमान, अबैल, अफसर मसूद आदि ने सीएए, एनआरसी को लेकर सवाल की मंशा पर भी सवाल उठाए।
रिहाई मंच के शोएब आज करेंगे संबोधित
मंसूर अली पार्क में सीएए के विरोध में चल रहे धरना में शनिवार को रिहाई मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शोएब शामिल होंगे। वह धरना को संबोधित भी करेंगे। सीएए के विरोध में आंदोलन की अगुवाई करने को लेकर मोहम्मद शोएब कई दिनों तक नजरबंद भी रहे।
विज्ञापन
धमाके के बाद फैली अफरा-तफरी
मंसूर अली पार्क में रात में माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया था। वहां तेज धमाका के बाद अफरा-तफरी मच गई। रात में करीब साढ़े नौ बजे पार्क के कोने पर तेज धमाका हुआ। वहां से धुंआ भी निकलने लगा। लोगों में आशंका रही कि किसी ने बम फोड़ दिया है। इसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। सड़क पर खड़े कई पुरुष धमाका वाले स्थान की तरफ भी बढे़ लेकिन वहां कोई नहीं मिला। धमाका किसने और क्यों किया इसका पता नहीं चल सका। धरना की अगुवाई करने वालों की तरफ से लगातार बताया जाता रहा कि टायर फट गया है। यह उसी की आवाज थी। लोगों के समझाने के बाद कुछ देर में स्थिति सामान्य हो गई और पूर्व की तरह धरना जारी रहा लेकिन तनाव बना रहा।
समर्थन में भी दो को धरना, टकराव की आशंका
प्रयागराज। सीएए के समर्थन में भी धरना की घोषणा की गई है। राष्ट्र रक्षक समूह की शुक्रवार को हुई बैठक में दो फरवरी को मंसूर अली पार्क या आसपास के क्षेत्र में ही धरना देने की घोषणा की गई है। समूह की ओर से इस आशय का ज्ञापन भी एडीएम सिटी कार्यालय में सौंपा गया है तथा धरना देने की अनुमति मांगी गई। इससे टकराव की आशंका बन गई है। बैठक में सदस्यों का कहना था कि सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर बच्चों, युवाओं, महिलाओं में भ्रम फैलाया जा रहा है। इससे अप्रिय घटना की भी आशंका बन गई है। इसलिए समाज के प्रबुद्ध लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे लोगों को समझाया जाए। इसलिए मंसूर अली पार्क में दो फरवरी को धरना की घोषणा की गई है। समूह की इस घोषणा से पार्क में टकराव की आशंका बन गई है। बैठक में अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, देवांशु मेहता, राकेश हिंदुस्तानी, सुखनंदन, अभिषेक, संजय, वीरू, रोहन, मनोज, रोहित, नवीन, पीयूष आदि मौजूद रहे। छत्रपति शिवाजी महाराज जन कल्याण समिति की बैठक में भी सीएए का समर्थन किया गया। बैठक में श्याम सुंदर सिंह पटेल, आरएन शर्मा, राजाराम, मान सिंह आदि मौजूद रहे।

Mass rush in Mansoor Ali Park after offering prayers- फोटो : CITY DESK