{"_id":"60cb807a0c294b0d190bb6d5","slug":"mass-joy-firing-during-marriage-video-viral-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दौरान सामूहिक हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दौरान सामूहिक हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
Thu, 17 Jun 2021 10:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : नवाबगंज में सामूहिक हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जश्र के दौरान फायरिंग की बहुत घटनाएं आपने सुनी होगी। लेकिन शादी के दौरान सामूहिक हर्ष फायरिंग की घटना का एक ऐसा वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ, जिसे देखकर सभी दंग रह गए। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा असलहाधारी हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आए। प्रारंभिक जांच के बाद अफसरों का कहना है कि वीडियो दो साल पहले आयोजित शादी समारोह का है। फिलहाल नवाबगंज थाने में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
27 सेकंड का यह वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा युवक असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आते हैं। इनमें से ज्यादातर के हाथ में राइफल दिखती है। इस दौरान एक गाना बजते हुए भी सुनाई पड़ता है, जिसमें इमरान खान का जिक्र आता है। खास बात यह कि वीडियो में ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच दो बच्चे भी खड़े नजर आते हैं।
वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। जानकारी मिली तो अफसरों ने जांच शुरू कराई। कथित तौर पर वीडियो नवाबगंज थाना क्षेत्र के चफरी गांव का बताया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पता चला है कि वीडियो असलम नाम के व्यक्ति के घर करीब डेढ़-दो साल पहले आयोजित शादी समारोह के दौरान का है। असलम मूल रूप से नवाबगंज का रहने वाला है जबकि उसका घर पूरामुफ्ती के बेगम बाजार में भी है। हालांकि यह नहीं स्पष्ट हो सका कि वीडियो किस जगह का है।
विज्ञापन
जिस असलम के घर आयोजित शादी के दौरान का यह वीडियो बताया जा रहा है, उसके परिवार में कुल चार लाइसेंसी असलहे थे। जो पंचायत चुनाव के दौरान जमा करा लिए गए थे। इसके अलावा मई में ही उनके लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। फिलहाल नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराकर वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। -धवल जायसवाल, एसपी गंगापार