फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman jumped from the new bridge and died from civil lines

सिविल लाइंस से निकली विवाहिता ने नए पुल से कूदकर दी जान

Sat, 25 Jul 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman jumped from the new bridge and died from civil lines
prayagraj news: Naini Bridge - फोटो : prayagraj
सिविल लाइंस से बृहस्पतिवार सुबह लापता हुई विवाहिता की लाश शुक्रवार को अरैल गांव के समीप यमुना में मिली। पुल पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि विवाहिता बृहस्पतिवार को रात नौ बजे के आस-पास नए पुल से यमुना में कूदी थी। उसके बाद से ही कीडगंज और नैनी पुलिस उसकी तलाश करा रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम उसकी लाश यमुना में मिली। उसके मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी सिविल लाइंस कोतवाली में दे दी, क्योंकि विवाहिता की गुमशुदगी सिविल लाइंस में ही दर्ज है।
विज्ञापन


मूलत: प्रीतम नगर, धूमनगंज निवासी श्वेता जायसवाल (30) की शादी वैभव जायसवाल निवासी सिविल लाइंस के साथ दिसंबर 2019 में हुई थी। वैभव नैनी के एक कॉलेज में शिक्षक हैं। श्वेता बृहस्पतिवार को सुबह बिना किसी को कुछ बताए ही ससुराल से निकल गई थी। घरवाले उसे बहुत खोजे लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच रात में करीब दस बजे ये खबर आई कि एक लड़की नए पुल से यमुना में कूद गई है लेकिन रात होने की वजह से कुछ स्पष्ट नहीं हुआ। सुबह श्वेता के मायके वाले भी सक्रिय हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनी कोतवाली पहुंचे। फिर यमुना में गोताखोरों को उतारकर खोजबीन शुरू कराई गई। देर शाम श्वेता की लाश अरैल में मिली। इंस्पेक्टर नैनी आरबी सिंह बताया कि चूंकि उसकी गुमशुदगी सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज थी, इसलिए वहां की पुलिस को बुलाकर शव उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया है। श्वेता के गायब होने की सूचना उसके भाई अंकित जायसवाल ने फेसबुक पर उसकी फोटो और एक मैसेज भेजकर वायरल की थी। मायके वाले दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रहे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed