फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman dies after falling into well, parents allege murder

Prayagraj : कुएं में गिरने से विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, जमकर किया हंगामा

Sun, 04 Jun 2023 02:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 02:52 PM IST
सार

मांडा थाना क्षेत्र के कुरहरा गौहानी गांव निवासिनी पुष्पा देवी (32) पत्नी दिनेश यादव रात करीब दस बजे घर से बाहर निकली। घर के पीछे मौजूद कुआं में वह गिर गई। चीख-पुकार सुन मौके पर जमा हुए परिजनों व ग्रामीणों ने रस्सी की सहायता से पुष्पा देवी को कुआं से बाहर निकला। तब-तक उसकी सासें थम चुकी थी।

विज्ञापन
Married woman dies after falling into well, parents allege murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीती रात कुरहरा गौहानी गांव में घर के पीछे मौजूद कुआं में गिरने से एक विवाहिता की मौत हो गई। ग्रामीणों की सहायता से शव को कुआं से बाहर निकाला गया। ससुराल पक्ष के लोग मृतक महिला की दिमागी हालत ठीक नही होने का हवाला दिए, जबकि मायके पक्ष के लोगों ने मृतका की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए हंगामा किए। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के उद्देश्य से शव को पोस्मार्टम हेतु शहर भेज दिया।

विज्ञापन


मांडा थाना क्षेत्र के कुरहरा गौहानी गांव निवासिनी पुष्पा देवी (32) पत्नी दिनेश यादव रात करीब दस बजे घर से बाहर निकली। घर के पीछे मौजूद कुआं में वह गिर गई। चीख-पुकार सुन मौके पर जमा हुए परिजनों व ग्रामीणों ने रस्सी की सहायता से पुष्पा देवी को कुआं से बाहर निकला। तब-तक उसकी सासें थम चुकी थी। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

एक माह पहले देवर की हो चुकी है मौत


मृतका की छोटी बेटी रोशनी छह माह की है। बड़ा बेटा हेमंत उर्फ मन (9), बेटी उजाला (7) का रोरकर बुरा हाल रहा। सूचना पर दलबल के साथ इंस्पेक्टर मांडा अरविंद कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बीते करीब एक माह पहले मृतका का देवर उमेश एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गया था। जिसके बाद से मृतका पुष्पा की दिमागी हालत बिगड़ी हुई थी। जबकि मायके पक्ष के लोग विवाहिता की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए हंगमा करने लगे।

 

इलाकाई पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को समझा- बुझाकर शव को पीएम हेतु शहर भेज दिया। मामले में इंस्पेक्टर मांडा एके गौतम ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed