फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman died after father in law burns a live

दिल दहला देने वाली वारदात : घर में चार लोगों को बंद कर लगाई थी आग, व्यवसायी पत्नी समेत जिंदा जले

Tue, 19 Mar 2024 09:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 09:40 AM IST
सार

सोमवार को टिंबर व्यवसायी की बहू अंशिका केशरवानी (26) की खुदकुशी के बाद दुस्साहसिक वारदात हुई थी। टिंबर व्यवसायी व उनकी पत्नी बेटी समेत चार लोगों को घर के भीतर बंद कर आग लगा दी गई थी। रात 11 बजे के करीब हुई इस घटना में देर रात तक राहत कार्य चलता रहा।

विज्ञापन
Married woman died after father in law burns a live
घर में आग लगने के बाद बचाव कार्य में जुटी फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुट्ठीगंज के सत्तीचौरा मोड़ के पास एक दिन पहले हुई वारदात में घर के भीतर चार लोगों को बंद कर आग लगाई गई थी। इसमें टिंबर व्यवसायी राजेंद्र केशरवानी(65) व उनकी पत्नी शोभा देवी(60) जिंदा जल गए। बेटी शिवानी(24) और भयाहू लवली (30) भी झुलस गईं। लवली को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर व्यवसायी की बहू के मायके पक्ष के 10 नामजद समेत 82 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से 12 लोगाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाती रही।

विज्ञापन


सोमवार को टिंबर व्यवसायी की बहू अंशिका केशरवानी (26) की खुदकुशी के बाद दुस्साहसिक वारदात हुई थी। टिंबर व्यवसायी व उनकी पत्नी बेटी समेत चार लोगों को घर के भीतर बंद कर आग लगा दी गई थी। रात 11 बजे के करीब हुई इस घटना में देर रात तक राहत कार्य चलता रहा। आग बुझाने के बाद भोर में तीन बजे के करीब पुलिसकर्मियों को तलाशी के दौरान घर के भीतर व्यवसायी पत्नी समेत झुलसे मृत पड़े मिले।
विज्ञापन


दोनों के शव तीसरे तल पर बने कमरे में मिले। उधर इस घटना के वक्त घर के भीतर बेटी शिवानी व भयाहु लवली भी थीं, जो बगल में रहने वाले चाचा के मकान में पहुंचीं और फिर किसी तरह बाहर निकलीं। दोनों झुलसी भी थीं, जिनमें से शिवानी का प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं, लवली को एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Married woman died after father in law burns a live
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

बहू के पिता-पुत्र समेत 12 हिरासत में

शिवानी की तहरीर पर उसकी भाभी के मायके पक्ष के 10 लोगों को नामजद करने के अलावा 72 अज्ञात पर भी केस दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि खुदकुशी की जानकारी मिलने पर भाभी के पिता-भाई व अन्य हमलावर आए और सभी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें घर के भीतर बंद कर आग लगा दी। इसमें उसके माता-पिता की मौत हो गई। एसीपी अतरसुइया पुष्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम किया गया है। आरोपी पिता-पुत्र समेत 12 लोग हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बहू की खुदकुशी में भी केस, 10 नामजद

इससे पहले टिंबर व्यवसायी की बहू की खुदकुशी के मामले में भी केस दर्ज किया गया। पिता सरदारी लाल की तहरीर पर ससुराल पक्ष के 10 लोगों पर दहेज हत्या समेत अन्य आरोपों में एफआईआर लिखी गई। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 20 लाख रुपये और बड़े मकान की मांग पूरी न होने पर घर की दूसरी मंजिल पर उनकी बेटी को फांसी लगाकर मार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed