{"_id":"6597e454c211df58d908c39d","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-took-suicidal-step-after-dispute-with-husband-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
Fri, 05 Jan 2024 04:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Jan 2024 04:43 PM IST
सार
मृतका के जीजा ने बताया कि कंचन शर्मा (42) का पति अमित कुमार शर्मा से किसी बात को लेकर रात में विवाद हो गया था। इसके बाद अमित बाहर से खाना लाने चला गया। बेटा ऊपर के कमरे में पढ़ने चला गया।
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका की रहने वाली एक विवाहिता ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
मृतका के जीजा ने बताया कि कंचन शर्मा (42) का पति अमित कुमार शर्मा से किसी बात को लेकर रात में विवाद हो गया था। इसके बाद अमित बाहर से खाना लाने चला गया। बेटा ऊपर के कमरे में पढ़ने चला गया। थोड़ी देर बाद बेटे के मोबाइल पर फोन की घंटी बजी। नीचे आकर देखा तो कंचन ने फांसी लगा ली थी। इससे परिवार में खलबली मच गई। नीचे उतारकर उसे उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित दिया।
विज्ञापन