{"_id":"6a55fed551df440a4106345a","slug":"married-woman-commits-suicide-day-before-leaving-for-in-laws-home-pain-spills-over-in-28-page-suicide-note-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ससुराल जाने से एक दिन पहले विवाहिता ने दी जान, 28 पन्नों के नोट में छलका दर्द; अलग-अलग कलम से लिखा था पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ससुराल जाने से एक दिन पहले विवाहिता ने दी जान, 28 पन्नों के नोट में छलका दर्द; अलग-अलग कलम से लिखा था पत्र
Tue, 14 Jul 2026 03:09 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 14 Jul 2026 03:09 PM IST
सार
यूपी के कौशांबी में ससुराल जाने से एक दिन पहले नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली। विवाहिता का 28 पन्नों के सुसाइड नोट में दर्द छलक पड़ा। ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगे हैं। अलग-अलग कलम से लिखे गए नोट की हैंडराइटिंग जांच होगी। मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
Married woman commits suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कौशांबी के भरवारी कस्बे में नवविवाहिता शेफाली केसरवानी की मौत के मामले में घटनास्थल से मिले 28 पन्नों के सुसाइड नोट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लिखे होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस हैंडराइटिंग और नोट की सत्यता की वैज्ञानिक जांच कराने की तैयारी में है।
कोखराज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-20 निवासी 27 वर्षीय शेफाली केसरवानी की आत्महत्या के मामले में पुलिस को घटनास्थल से 28 पन्नों का सुसाइड नोट और मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नोट में पति और अन्य ससुरालियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं।

शेफाली का विवाह सात मई को प्रयागराज के फाफामऊ निवासी गोपाल केसरवानी के साथ हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में परेशान किया जाता था, जिसके कारण वह मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
सोमवार को उसकी विदाई की तैयारियां हो रही थीं। सुबह करीब 7:30 बजे घरेलू सहायिका ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर उसने भाई को बताया, जिसने झांक कर देखा तो बहन के शव को फंदे से लटका पाया। सूचना पर कोखराज पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची।
मृतका के भाई विकास केसरवानी ने बताया कि शादी में दान-दहेज देने के बावजूद बहन को प्रताड़ना झेलनी पड़ी और वह दोबारा ससुराल नहीं गई। उन्होंने बताया कि घटना से एक रात पहले उसकी बहनोई से मोबाइल पर बातचीत भी हुई थी।
अलग-अलग कलम से लिखा गया खुदकुशी का पत्र
सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने बताया कि घटनास्थल से मिले 28 पन्नों के सुसाइड नोट की गहन जांच कराई जाएगी। प्रथम दृष्टया नोट अलग-अलग कलम से लिखा प्रतीत हो रहा है। इसलिए विशेषज्ञों से उसकी हैंडराइटिंग का मिलान कराया जाएगा। वैज्ञानिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जांच के लिए मृतका का फोन भी कब्जे में लिया है।

सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने बताया कि घटनास्थल से मिले 28 पन्नों के नोट की गहन जांच कराई जाएगी। प्रथम दृष्टया नोट अलग-अलग कलमों से लिखा हुआ प्रतीत हो रहा है। इसलिए उसकी हैंडराइटिंग का मिलान विशेषज्ञों से कराया जाएगा। फिलहाल परिजनों की ओर से ससुराल पक्ष के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। वैज्ञानिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
नवविवाहिता ने मायके में फंदे से झूलकर खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।-सतेंद्र तिवारी, सीओ सिराथू