फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   married in the ashram without permission four sued

बगैर अनुमति के आश्रम में रचाई शादी, चार पर केस दर्ज

Thu, 28 May 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
married in the ashram without permission four sued
कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में चल रहे लॉक डाउन के बीच थाना क्षेत्र के नई झूंसी स्थित एक आश्रम में पांच दिन पहले बगैर प्रशासन की अनुमति के विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मंगलवार की देर रात आश्रम संचालिका, भाजपा नेता और युवती के पिता समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नई झूंसी स्थित मां गंगा उत्तम शांति आरती सेवा समिति के आश्रम परिसर में 23 मई को लॉक डाउन के बीच केवटाना बस्ती की एक युवती के विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। लॉक डाउन के बीच बगैर प्रशासन की अनुमति के विवाह समारोह आयोजित किया गया था। इसमें शामिल वर और वधू पक्ष के लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने के साथ ही मुंह पर मास्क भी नहीं लगाया था। विवाह समारोह में दोनों पक्ष से सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। पूरे विवाह समारोह का वीडियो फेसबुक पर वॉयरल भी किया गया था। मामले की शिकायत एसएसपी से भी की गई थी। मंगलवार की रात चौकी इंचार्ज पवन कुमार पांडेय की तहरीर पर झूंसी थाने में आश्रम संचालिका योग माता स्थिरा सत्यम्, आशीष सिंह, पारसनाथ बिंद और अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हंडिया-बरौत निवासी आशीष सिंह भाजपा नेता बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed