फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Marriage by changing religion, case against husband and others in gang rape, FIR is also registered against th

Prayagraj : धर्म बदलकर शादी, सामूहिक दुष्कर्म में पति समेत अन्य पर केस,  युवती पर भी दर्ज है एफआईआर

Mon, 03 Jul 2023 02:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 02:36 PM IST
सार

मूल रूप से बलिया की रहने वाली युवती कैंट में किराये पर रहती है। उसका आरोप है कि मो. आलम निवासी म्योराबाद ने धर्म छिपाकर उससे शादी की। इसके बाद उसके भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जिस पर उसने कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
Marriage by changing religion, case against husband and others in gang rape, FIR is also registered against th
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धर्म बदलकर शादी व फिर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में युवती ने पति समेत अन्य लोगों पर कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप यह भी है कि उसके न रहने पर घर का ताला तोड़कर 35 हजार नकद, 70 हजार के जेवर व अन्य सामान लूट लिया गया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मूल रूप से बलिया की रहने वाली युवती कैंट में किराये पर रहती है। उसका आरोप है कि मो. आलम निवासी म्योराबाद ने धर्म छिपाकर उससे शादी की। इसके बाद उसके भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जिस पर उसने कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बाद में मुकदमे से बचने के लिए बहलाफुसला कर कौशाम्बी के कोखराज ले जाकर उसे गोली मार दी गई। हालांकि वह बच गई। इस मामले में महिला के पति का भाई नूर आलम जेल में है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपने साथियों संग मिलकर उसके घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर समेत अन्य सामान लूट लिया। इसमें एक आईफोन भी शामिल है। कैंट इंस्पेक्टर रुकुमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने लिखाया है धोखाधड़ी का केस

इस मामले में एक खास बात यह भी है कि भुक्तभोगी युवती का पति आलम भी पूर्व में उस पर धोखाधड़ी का मुकदमा लिखा चुका है। कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा कैंट थाने में ही लिखा गया था। इसमें आरोप है कि फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर युवती ने उससे जबरन शादी की। इसके बाद लाखों रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर फर्जी शिकायत कर केस दर्ज करा दिया। पति का आरोप है कि इससे पहले भी युवती सिविल लाइंस में दीपक पाल नाम के युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed