{"_id":"5f3ad7b92dd30e05110b4862","slug":"markets-will-be-opened-on-the-lines-of-aud-even-additional-advocate-general-told-the-government-s-action-plan-in-the-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑड-इवन की तर्ज पर खोले जाएंगे बाजार, अपर महाधिवक्ता ने हाईकोर्ट में बताई सरकार की कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑड-इवन की तर्ज पर खोले जाएंगे बाजार, अपर महाधिवक्ता ने हाईकोर्ट में बताई सरकार की कार्ययोजना
Tue, 18 Aug 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों पर अपर महाधिवक्ता ने सरकार का पक्ष रखा। हाईकोर्ट द्वारा पांच अगस्त को जारी आदेश के अनुपालन में अपर महाधिवक्ता ने मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अजीत कुमार की पीठ को बताया कि सरकार ने कार्ययोजना तैयार कर ली है और इसका कड़ाई से पालन करते हुए 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
इसके मुताबिक बाजारों में भीड़ भाड़ कम करने के लिए इसे ऑड-इवन की तर्ज पर खोला जाएगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। स्थिति के अनुसार बैरियर और चेकपोस्ट लगाए जाएंगे। पुलिस की गश्त गलियों, कस्बों और गांवों तक बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके मुताबिक बाजारों में भीड़ भाड़ कम करने के लिए इसे ऑड-इवन की तर्ज पर खोला जाएगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। स्थिति के अनुसार बैरियर और चेकपोस्ट लगाए जाएंगे। पुलिस की गश्त गलियों, कस्बों और गांवों तक बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन