फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   March in memory of Indira out goodwill

इंदिरा की याद में निकला सद्भावना मार्च

Sun, 01 Nov 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 01 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
March in memory of Indira out goodwill
इलाहाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने सद्भावना मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी एवं शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में सद्भावना मार्च सिविल लाइंस पत्थर गिरजा घर से शुरू होकर गवर्नमेंट प्रेस चौराहा, एजी ऑफिस के सामने से होते हुए इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि दश में जिस तरह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हो रही है, वह दुखदायी है। सद्भावना मार्च के माध्यम से कांग्रेस सद्भाव कायम रखने का संदेश दे रही है। विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी में जवाहर लाल नेहरू जैसा आदर्शवाद और सरदार पटेल जैसा व्यवहार कुशलता का गुण था। उन्होंने गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों सहित समाज के दबे-कुचले वर्ग का विकास किया। उनकी कमी देश को हमेशा महसूस होगी।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने आंनद भवन जाकर भी अपने प्रिय नेता के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मार्च के प्रभारी विधायक तेंदवारी दलजीत सिंह सहित पार्टी नेता चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, अवधेश त्रिपाठी, अभय अवस्थी, मुकुंद तिवारी, जावेद उर्फी, मोहम्मद असलम, शहबाज खां, रजिया सुल्तान, चमन रावत, परवेज सिद्दीकी, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड के हसीब अहमद, श्रीशचंद्र दुे, डॉ. असलम, महताब खां आदि ने सिविल लाइंस सुभाष चौराहे प इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और मोदी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। इसके अलावा शहर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने खुसरोबाद कार्यालय में बैठक कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें पीएन विश्वकर्मा, रमेश दिवाकर, आशीष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी आनंद भवन जाकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हरदेव सिंह, शुभम शुक्ला, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed