{"_id":"63ff7d68c8321a489e038057","slug":"many-trains-including-unchahar-on-track-from-today-kanpur-intercity-runs-after-three-months-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : ऊंचाहार समेत कई ट्रेनें आज से पटरी पर, तीन माह बाद चली कानपुर इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : ऊंचाहार समेत कई ट्रेनें आज से पटरी पर, तीन माह बाद चली कानपुर इंटरसिटी
Wed, 01 Mar 2023 09:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 Mar 2023 09:59 PM IST
सार
कोहरे की वजह से निरस्त चल रही तमाम ट्रेनें बृहस्पतिवार से पटरी पर आ जाएंगी। तीन माह के बाद बृहस्पतिवार को प्रयागराज संगम से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जिन ट्रेनों के रेलवे ने फेरे कम किए थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरे की वजह से निरस्त चल रही तमाम ट्रेनें बृहस्पतिवार से पटरी पर आ जाएंगी। तीन माह के बाद बृहस्पतिवार को प्रयागराज संगम से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जिन ट्रेनों के रेलवे ने फेरे कम किए थे, वह सभी ट्रेनें अब पहले की तरह एक बार फिर से चलेंगी। इस बीच बुधवार को तीन माह केे अंतराल के बाद कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन हुआ। इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू होने से दैनिक यात्रियों को खासी राहत मिली।
विज्ञापन
दरअसल कोहरे की वजह से रेलवे द्वारा पिछले वर्ष एक दिसंबर से तीन माह के लिए कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई थी। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। अब बृहस्पतिवार से ऊंचाहार एक्सप्रेस शुरू हो जाएगी। इसके अलावा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- कोलकाता का भी संचालन तीन मार्च से शुरू हो रहा है। प्रयागराज-बस्ती मनवार संगम एक्सप्रेस दो मार्च एवं सरयू एक्सप्रेस तीन मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन
साथ ही जिन ट्रेनों के फेरे कम किए गए थे, उनका संचालन भी प्रयागराज से अब दो मार्च से पहले की तरह होने लगेगा। इसमें स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, लखनऊ-आगरा फोर्ट, महाबोधि एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन