फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many trains including Ganga Gomti, Intercity on time from today

गंगा गोमती, लखनऊ इंटर सिटी समेत कई ट्रेनें आज से बदले समय पर

Sun, 30 Jun 2019 09:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Many trains including Ganga Gomti, Intercity on time from today
Many trains including Ganga Gomti, Intercity on time from today
गंगा गोमती, इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें आज से बदले समय पर
विज्ञापन

0 रात 12 बजे के बाद लागू हो गई रेलवे की नई समय सारिणी
0 प्रयाग, प्रयागघाट से भी चलने वाली कई ट्रेनों का बदला समय
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागघाट से चलने वाली गंगा गोमती, लखनऊ इंटरसिटी, ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनें सोमवार एक जुलाई से बदले हुए समय पर चलेंगी। उत्तर रेलवे ने प्रयागघाट और प्रयाग से चलने वालीं तमाम ट्रेनों का समय बदल दिया है। रविवार की 12 बजे के बाद रेलवे की लागू हो रही नई समय सारिणी में प्रयागघाट, प्रयाग, इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी, इलाहाबाद सिटी स्टेशन पर आने वाली तमाम ट्रेनों का समय बदला गया है। ऐसे में यात्री स्टेशन जाने के पूर्व रेलवे की 139 सेवा या नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सिस्टम से ट्रेनों के समय के बारे में एक बार जानकारी जरूर ले लें।

प्रयागघाट रेेलवे स्टेशन से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों की बात करें तो लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस एक जुलाई से अब सुबह 5.50 की बजाय 5.40 बजे छूटेगी। इसी तरह लखनऊ इंटर सिटी दिन में 3.15 की जगह 3.20 बजे एवं चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस दिन में 1.35 की बजाय 1.30 बजे नियमित रूप से चलेगी। उत्तर रेलवे ने प्रयाग और प्रयागघाट से चलने वाली 58 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इसी तरह मनकापुर जाने वाली सरयू एक्सप्रेस भी अब शाम छह बजे की बजाय 6.10 बजे प्रयागघाट से प्रस्थान करेगी। कानपुर इंटर सिटी का समय अपराह्न 3.10 की जगह 2.50 बजे ही यहां पहुंच जाएगी। वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनें सोमवार को बदले हुए समय से चलेंगी।
विज्ञापन

प्रयागघाट से प्रमुख ट्रेनें जिनका बदला समय
54375 प्रयागघाट-जौनपुर सुबह 7.20 बजे
54373 प्रयागघाट-फैजाबाद सुबह 6.30 बजे
54378 बरेली-प्रयागघाट रात 12.50 बजे
54374 फैजाबाद-प्रयागघाट रात 11.50 बजे
14216 लखनऊ-प्रयागघाट गंगागोमती रात 10.50 बजे
14307 बरेली-प्रयागघाट रात 09.50 बजे
14232 मनवार संगम एक्स. रात 8.45 बजे
75116 प्रयागघाट-गाजीपुर डीएमयू शाम 5.45 बजे
54213 प्रयागघाट-जौनपुर शाम 4.55 बजे
14218 चंडीगढ़-प्रयागघाट सुबह 11.25 बजे
54214 जौनपुर-प्रयागघाट सुबह 10.50 बजे
प्रयाग जंक्शन से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें जिनका बदला समय
14215 गंगा गोमती एक्सप्रेस सुबह 06.00-06.13 बजे
14512 नौचंदी एक्सप्रेस सुबह 9.35-9.37 बजे
14511 अप नौचंदी एक्सप्रेस शाम 5.40-5.42 बजे
14307 बरेली पैसेंजर रात 10.13-10.15 बजे
15018 काशी एक्सप्रेस दोपहर 3.22-3.27 बजे
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस दोपहर 1.50-01.52 बजे
14209 लखनऊ इंटरसिटी दोपहर 3.40-3.42 बजे
14216 डाउन गंगा गोमती रात 10.10-10.16 बजे
11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस रात 8.35-8.40 बजे
14233 सरयू एक्सप्रेस शाम 6.30-6.36 बजे
14102 कानपुर इंटरसिटी दोपहर 2.26-2.28 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed