फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many tents disappeared from Kumbh Mela area

कुंभ मेला क्षेत्र से कई टेंट गायब, मचा हड़कंप

Sat, 09 Mar 2019 10:12 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Mar 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Many tents disappeared from Kumbh Mela area
Kumbh tent city - फोटो : Social media
कुंभ मेले के समापन के बाद हजारों की तादाद में शिविर असुरक्षित हो गए हैं। कई सेक्टरों से टेंट खोलकर गायब किए जाने से हड़कंप मच गया है। शनिवार को दो जगहों से टेंट चोरी किए जाने की जानकारी पर क्राइम ब्रांच ने दबिश दी। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली पर लदा टेंट बरामद कर लिया गया। इस मामले में चार लोगों को पकड़ा गया है। पता चला है कि सूने शिविरों में पडे़ सामान भी उड़ाए जा रहे हैं। पुलिस ने समय रहते सजगता नहीं दिखाई तो नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


करीब 32सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसे मेला क्षेत्र से आध्यात्मिक-सांस्कृतिक संस्थाओं की रवानगी के बाद हजारों की तादाद में शिविर जस के तस पड़े हैं। कहा जा रहा है कि बीते पांच मार्च को मेले के समापन के बाद भी 10 मार्च तक शिविरों को यथावत रखने का निर्देश दिया गया था। इस वजह से शिविर निर्माता कंपनी अभी बहुतायत संख्या में शिविरों को नहीं समेटवा सकी है। इस बीच शिविरों में चोरियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


पांच से अधिक टेंट खोलकर चोरी किए जाने की शिकायत के बाद हड़कंप की स्थिति है। शनिवार की सुबह झूंसी उत्तरी थाना क्षेत्र के सेक्टर-13 से दो टेंट खोलकर चोरी किए जाने की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने छापामारी की। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली पर लदे टेंट बरामद कर लिए गए। ट्रैक्टर सीज कर पुलिस लाइन में खड़ा करवा दिया गया है। इस मामले में हेतापट्टी और इब्राहिमपुर गजिया के चार लोगों को पकड़ा गया है। पता चला है कि फोर्स की कमी का फायदा उठाकर रात को चोर सक्रिय हो जा रहे हैं। कई सेक्टरों से ईंटें, मैट और रजाई कंबल भी बड़े पैमाने पर चोरी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed