Prayagraj : डीआरएम ऑफिस की लिफ्ट में फंसी महिला समेत कई रेलकर्मी, हंगामा
डीआरएम ऑफिस में लगी लिफ्ट बृहस्पतिवार को चलते-चलते एकाएक बंद हो गई। दोपहर करीब सवा एक बजे के पास हुए इस वाकये के दौरान लिफ्ट में कार्मिक शाखा की महिला कर्मचारी पुष्पा देवी समेत कई कर्मी फंस गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीआरएम ऑफिस में लगी लिफ्ट बृहस्पतिवार को चलते-चलते एकाएक बंद हो गई। दोपहर करीब सवा एक बजे के पास हुए इस वाकये के दौरान लिफ्ट में कार्मिक शाखा की महिला कर्मचारी पुष्पा देवी समेत कई कर्मी फंस गए। चीख पुकार मची तो वहां तमाम कर्मचारी पहुंच गए। सूचना पाकर यूनियन नेता भी पहुंचे। खासी मशक्कत के बाद लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका।
डीआरएम ऑफिस की मुख्य इमारत में ही लिफ्ट लगी है। वरिष्ठ एवं तमाम महिला कर्मी अमूमन द्वितीय तल पर जाने के लिए ही इसका उपयोग करते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को भी लिफ्ट में कुछ खामी आने से वह बंद हो गई थी। बृहस्पतिवार को भी महिला कर्मचारी पुष्पा देवी समेत कई कर्मचारी लिफ्ट में सवार थे । इसी दौरान लिफ्ट रुक गई।
लिफ्ट में फंसे लोगों ने चीख पुकार शुरू कर दी। इस दौरान रेलवे कर्मियों ने लिफ्ट का रखरखाव करने वालों को फोन किया। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों का आरोप है कि लिफ्ट के अंदर रेलकर्मियों के फंसने के बाद अफसरों को फोन किया गया तो वह उसे रिसीव नहीं कर रहे थे। इसे देखते हुए यूनियन नेताओं ने खूब शोर शराबा भी किया।
एनसीआरएमयू के शाखा मंत्री नागेन्द्र बहादुर सिंह, एसके सिंह, वेद प्रकाश, अरविन्द पाण्डेय, महेश चन्द्र कुलदीप, कार्तिकेय सिंह, फूल चन्द्र, ब्रजेश आदि ने आरोप लगाया कि वहां लगी लिफ्ट 30 वर्ष पुरानी है। इसे बदले जाने का मुद्दा पीएनएम की बैठक में उठाया जा चुका है। इसे अब जल्द से जल्द बदला जाए। क्योंकि यह रेलकर्मियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं इस मामले में प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि अचानक बिजली चली जाने की वजह से लिफ्ट कुछ मिनट को बंद हुई थी। लिफ्ट प्रथम तल पर ही थी। बिजली विभाग के कर्मचारी तत्काल पहुंच गए थे। लिफ्ट का रख रखाव तय समय पर किया जा रहा है।
लिफ्ट में कर्मचारी की होगी तैनाती
लिफ्ट बंद होने के बाद इसकी सूचना सीनियर डीईई जी को दी गई। यूनियन पदाधिकारी नागेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सीनियर डीईई एसके सिंह ने आश्वस्त किया है कि लिफ्ट बदले जाने की प्रक्रिया चल रही है। तब तक इसमें सुबह 9.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक एक कर्मचारी तैनात रहेगा।