फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many of the 16 companies of former MP Atique Ahmed, Anonymous, ED will investigate

पूर्व सांसद अतीक अहमद की बेनामी कंपनियों की जांच ईडी से कराने की सिफारिश

Tue, 18 Aug 2020 12:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Aug 2020 12:25 AM IST
सार


कौन-कौन सी हैं कंपनियां
1- फना एसोसिएटेड प्राइवेट लिमिटेड
2- मेसर्स जाफरी स्टेट लिमिटेड
3- एमजे इन्फ्रा ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड
4- एमजे इन्फ्रा लैंड, एलएलपी
5- एमजे इन्फ्रा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड
6- एमजे इन्फ्रा स्टेट प्राइवेट लिमिटेड
7- एफ एंड ए एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड
8- अलीना सिटी- फेज1, ग्राम बीरमपुर
9- अलीना सिटी-फेज 2, ग्राम बीरमपुर
10- अहमद सिटी, ग्राम बख्शी व दामूपुर
11- असाद सिटी, ग्राम सैदपुर(बख्शी)
12- साईं बिहार योजना, ग्राम रावतपुर(लखनपुर)
13- सैदपुर ग्राम योजना, ग्राम सैदपुर
14- सैदपुर आवास योजना, सैदपुर करेंहदा
15- लखनपुर आवास योजना, लखनपुर
16- रोशनबाग शॉपिंग कॉम्पलेक्स

विज्ञापन
Many of the 16 companies of former MP Atique Ahmed, Anonymous, ED will investigate
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

विस्तार

अतीक अहमद एंड कंपनी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उसकी 16 कंपनियां चिह्नित की गई हैं जिसमें से कई बेनामी हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि इन कंपनियों में नाम तो किसी और का है लेकिन परोक्ष रूप से इनमें पैसा अतीक का लगा है। मामला करोड़ों रुपये का है, ऐसे में इनकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


अतीक व उसके गिरोह के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अतीक पहले से जेल में है और उसके सहयोगियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। दूसरी ओर एसएसपी अभिषेक दीक्षित व एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने जिले में आते ही पूर्व सांसद की अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों पर भी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों के मुताबिक, इस दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी। पता चला कि ऐसी 16 कंपनियां हैं जिनमें प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अतीक की भागीदारी है। इनमें से ज्यादातर कंपनियों का कारोबार रियल इस्टेट से संबंधित है। यह भी जानकारी मिली है कि इन कंपनियों का लेनदेन करोड़ों में है। ऐसे में इनकी जांच ईडी से कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पत्नी व पांच रिश्तेदारों के नाम, आठ बेनामी

अफसरों के मुताबिक, जिन 16 कंपनियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है उनमें से तीन कंपनियां अतीक की पत्नी साइस्ता परवीन के नाम होने की जानकारी मिली है। जबकि पांच कंपनियां उसके रिश्तेदारों के नाम से रजिस्टर्ड हैं। आठ कंपनियां ऐसी हैं जिनके बारे में यह नहीं स्पष्ट हो सका है कि उनका मालिक कौन है। लेकिन यह जरूर सामने आया है कि परोक्ष रूप से इनमें अतीक का पैसा लगा हुआ है।
  • अतीक अहमद से संबंधित कुल 16 कंपनियों के बारे मेें पता चला है जिनमें प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उसकी हिस्सेदारी है। इन सभी कंपनियों की आय, व्यय, फंडिंग व अन्य गतिविधियों की जांच प्रवर्तन निदेशालय से कराने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। अभिषेक दीक्षित, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed