income tax raids: जनराज्य पार्टी के संस्थापक के बंगले-फ्लैट से कई अहम दस्तावेज जब्त
सेवानिवृत्त कल्याण एवं उपकर आयुक्त हरिनाम सिंह के बेटे रविशंकर के घर-दफ्तर समेत परिवार के अन्य सदस्यों के बैंक लॉकर भी खंगाले गए। न्याय नगर के बंगले में सघन छानबीन के बाद सिविल लाइंस के फ्लैट पर भी आयकर टीम ने की घंटों जांच का गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करोड़ों रुपये चंदा जुटाने वाली जनराज्य पार्टी के संस्थापक रवि शंकर सिंह यादव के ठिकानों पर बृहस्पतिवार की दोपहर बाद तक आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी कर महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त कर लिए। जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। इसके साथ ही टीम को कुछ अवैध लेनदेन के बारे में भी जानकारी मिली है। सभी बिंदुओं पर सघन जांच की जा रही है। एक आयकर अफसर के मुताबिक जांच की कार्रवाई अभी जारी है। इस मामले में अभी और भी चीजें मिलने की संभावना है।
जनराज्य पार्टी के संस्थापक रविशंकर सिंह यादव भारत सरकार में कल्याण एवं उपकर आयुक्त पद से सेवा निवृत्त हुए हरिनाम सिंह यादव के पुत्र हैं। हरिनाम सिंह का हाल में ही निधन भी हो चुका है। इनका धूमनगंज के न्यायनगर में करोड़ों का आलीशान बंगला है। आयकर अफसरों की टीम बृहस्पतिवार की दोपहर बाद तक रविशंकर सिंह यादव के न्याय नगर स्थित बंगले में मौजूद रही।
टीम रविशंकर के सिविल लाइंस स्थित फ्लैट पर भी पहुंची। वहा भी आलमारी, दराज खंगाले गए। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के बैंक लॉकर भी चेक किए गए। टीम ने वाराणसी और मऊ में भी रवि सिंह यादव के ठिकानों पर छापा मारा है। कहा जा रहा है कि टीम को इन स्थानों पर चंदे के तौर पर मोटी रकम के लेनदेन का पता चला है। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने नाम न बताने के आग्रह पर इस कार्रवाई से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा कीं।
इस अफसर के अनुसार आयकर टीम को जनराज्य पार्टी को चंदे में बड़ी धनराशि मिलने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद से ही आयकर टीम ने इस पार्टी के पदाधिकारियों की गतिविधियों और उनके ठिकानों पर पैनी नजर गड़ा दी। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं। इसके साथ टीम को कुछ अवैध लेनदेन के बारे में भी जानकारी मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है।
सेवानिवृत्त आयुक्त के बंगले पर दो दिन खंगाले गए रिकॉर्ड
आयकर विभाग की टीम मंगलवार की रात को ही प्रयागराज आ गई थी। बुधवार भोर में पांच बजे आयकर टीम सेवा निवृत्त कल्याण एवं उपकर आयुक्त के धूमनगंज स्थित न्याय नगर के बंगले पर धमकी। रविशंकर सिंह यादव जनराज्य पार्टी की गतिविधियों का संचालन इसी बंगले से करते हैं।
बुधवार की सुबह छापेमारी और तलाशी के दौरान करीब सात बजे नौकरानी पहुंची तो टीम ने उसे एक कक्ष में कोर दिया। वह काफी देर तक वहीं रही। फिर उसे उसे जाने दिया गया। बाहर आकर नौकरानी ने आसपास के लोगों को इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। जनराज्य पार्टी के प्रयागराज, वाराणसी, मऊ और आजमगढ़ में स्थित कार्यालयों तथा पदाधिकारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। पार्टी के महासचिव रविशंकर सिंह यादव के पिता हरिनाम सिंह यादव को दो माह पूर्व उनका निधन हो चुका है।