फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many educational, administrative changes in the university

इविवि में कई शैक्षिक, प्रशासनिक बदलाव

Thu, 06 Feb 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Many educational, administrative changes in the university
Many educational, administrative changes in the university
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने बुधवार को कई प्रशासनिक और शैक्षिक बदलाव किए। कुलपति ने राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो. एचके शर्मा को एकेडमिक स्टाफ कॉलेज का निदेशक नियुक्त किया है। कुलपति प्रो. आरआर तिवारी के निर्देश पर रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला ने बदलाव का आदेश जारी किया। प्रो. शर्मा इससे पूर्व में भी चार अक्तूबर 2010 से 26 फरवरी 2016 के बीच लगभग साढ़े पांच वर्षों तक एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के निदेशक रह चुके हैं। अपने साढ़े पांच वर्ष के पहले कार्यकाल में प्रो. एचके शर्मा ने विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के लिए सात कमरों का निर्माण भी करवाया था।
विज्ञापन

कुलपति की ओर से जो अन्य बदलाव किए गए हैं उनमें भौतिकी विभाग के प्रो. एके राय को डीन-रिसर्च एवं डेवलपमेंट नियुक्त किया गया है। दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार जेतली को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के साथ फोटोग्राफी का अध्यक्ष और फिल्म एवं थियेटर का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। के. बनर्जी सेंटर के डॉ. शैलेंद्र राय को विवि का सीसीटीवी एवं सर्विलांस सिस्टम का नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। मानव विज्ञान विभाग के डॉ. प्रशांत खत्री को एकेडमिक स्टाफ कॉलेज में उप निदेशक नियुक्त किया गया है। मानव विज्ञान विभाग के डॉ. राहुल पटेल को गेस्ट हाउस प्रभारी प्रो. एचके शर्मा का सहयोगी नियुक्त किया गया है। वह गेस्ट हाउस के कार्यों के संचालन में प्रो. शर्मा की मदद करेंगे। रजिस्ट्रार की ओर से यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने को करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed