फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mansoon in Prayagraj

उमस भरी गर्मी से 72 घंटे में राहत, बारिश के आसार

Sun, 14 Jun 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mansoon in Prayagraj
Mansoon in Prayagraj
प्रयागराज। दिन और रात के तापांतर में कमी से दक्षिणी पश्चिमी मानसून की सक्रियता बढ़ी है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में बारिश के आसार जताए हैं। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो से तीन दिन में अच्छी बारिश होगी। धूप-छांव का मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही बादलों ने डेरा जमा लिया। छह बजे के आसपास कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ीं। फिर हवाओं का रुख बदला तो बादल असंतुलित होकर बिखर गए। इस बीच मौका पाकर सूरज ने खूप तपाया। तेज धूप के बाद भी वातावरण में बढ़ी नमी से उमस ने परेशान किया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता भी उच्चमत स्तर पर 89 और न्यूनतम 50 फीसदी रही। मौसम विज्ञानी प्रो, एचएन मिश्रा के मुताबिक दिन और रात के तापमान में अंतर कम होना बारिश की संभावनाओं को बढ़ा रहा है। दशिणी पश्चिमी हवाओं को स्थानीय चक्रवात का साथ मिला तो अगले 72 घंटे में तेज बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में निम्न वायु भार अधिक तापमान का कारण बना है। इसलिए बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं बारिश कराएंगी। सारी स्थितियां अच्छी बारिश का संकेत दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed