फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Manoj Tiwari said who comment on Shri Ram are clumsy and foolish

BJP सांसद मनोज तिवारी बोले: प्रभु श्रीराम पर टिप्पणी करने वाले अनाड़ी और मूर्ख, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें

Mon, 30 Jan 2023 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 12:01 AM IST
सार

बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से श्रीरामचरितमानस पर दिए गए बयान पर उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रभु श्रीराम पर टिप्पणी करने वाले अनाड़ी और मूर्ख हैं।

विज्ञापन
Manoj Tiwari said who comment on Shri Ram are clumsy and foolish
Prayagraj : माघ मेले में युवा चेतना के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद मनोज तिवारी और अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से श्रीरामचरितमानस पर दिए गए बयान पर उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भाजपा सांसद एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि प्रभु श्रीराम पर टिप्पणी करने वाले अनाड़ी और मूर्ख हैं। प्रभु उनको सद्बुद्धि प्रदान करें। माघ मेला में अखिल भारतीय धर्म संघ के शिविर में युवा चेतना की ओर से आयोजित सबके राम विषयक व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि आजकल एक नेता हैं, जो राम जी पर ही हमलावर हैं। उनकी मति मारी गई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह 1992 से लगातार माघ मेला में आते रहे हैं और जीवन भर यहां हाजिरी लगाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के संयोजक रोहित सिंह से उनका व्यक्तिगत रिश्ता है। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत का साक्षी बनकर गर्व का अनुभव होता है।इस दौर में पूरी दुनिया पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकार रही है।जी -20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। इससे स्वर्णिम समय क्या होगा।

विज्ञापन

इससे पहले स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती,स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,अभिनेता मनोज तिवारी,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह,जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर व्याख्यान का शुभारंभ किया। स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि प्रभु राम के जीवन आदर्श अनुकरणीय हैं। उन पर किसी भी व्यक्ति को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रभु राम का जीवन त्याग और तपस्या का रहा है। युवा पीढ़ी को उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि हताशा में कुछ लोग प्रभु राम और रामचरितमानस पर बयान दे रहे हैं।

अध्यक्षता कर रहे युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मति मारी गई है। स्वामी प्रसाद मौर्य पर कारवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा की प्रभु राम भारत के प्राण हैं। उनके खिलाफ कोई कुछ नहीं सुन सकता। विशिष्ट अतिथि जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि प्रभु राम सबके आदर्श हैं उन पर वाद विवाद शोभा नहीं देता। इस दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने शाल ओढ़ाकर सांसद मनोज तिवारी एवं अनिल कुमार नो सम्मानित किया। इस मौके पर अधिवक्ता विमलेश राय,मुकेश पांडेय,संदीप पांडेय आपा,दीपक पांडेय,रामाशंकर मिश्रा,आदित्य चौबे,राहुल शुक्ला,सुभाष यादव,भोला शुक्ला,अजय पांडेय,बंटी पांडेय,विजय मिश्रा,नागेश जोशी,राजेंद्र पासवान,जीतेंद्र यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed