मन की बात : पीएम मोदी को भी रास आई गुमनाम शहीदों की प्रदर्शनी, बैकग्राउंट में दिखा प्रयागराज जंक्शन
पीएम के मन की बात कार्यक्रम में प्रयागराज जंक्शन पर लगी प्रदर्शनी को दिखाए जाने के बाद उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने 2.03 मिनट का वह वीडियो सोशल मीडिया में भी साझा कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रयागराज जंक्शन पर गुमनाम शहीदों की याद में लगी प्रदर्शनी पसंद आई है। रविवार को पीएम ने 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान देश भर के 75 ऐसे स्टेशनों का जिक्र किया, जिनका आजादी की लड़ाई में अहम योगदान था। उन्होंने कुछ स्टेशनों की विशेषता बतानी शुरू की तो बैकग्राउंड में चल रहे वीडियो में प्रयागराज जंक्शन की खूबसूरत तस्वीर नजर आई। इसमें जंक्शन के मुख्य हॉल में सजाई गई गुमनाम बलिदानियों की गौरवगाथा को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी दिखाई गई।
पीएम के मन की बात कार्यक्रम में प्रयागराज जंक्शन पर लगी प्रदर्शनी को दिखाए जाने के बाद उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने 2.03 मिनट का वह वीडियो सोशल मीडिया में भी साझा कर दिया। पीएम के मन की बात में बैकग्राउंड में जो वीडियो चल रहा है उसके पांच सेकेंड के पहले दृश्य में प्रयागराज के लेखकों की गौरवगाथा का दृश्य है। जिसमें महादेवी वर्मा, मुंशी प्रेमचंद आदि नजर आ रहे हैं। दूसरे दृश्य में चंद्रशेखर आजाद समेत अन्य क्रांतिकारी नजर आते हैं और बीच में प्रयागराज का टिमटिमाता हुआ बोर्ड भी प्रदर्शित होता है।
तीसरे दृश्य में बलिदानी रमेश मालवीय की तस्वीर को निहारते यात्री का दृश्य है। इस स्टेशन की ऐतिहासिकता में महात्मा गांधी से लेकर नेहरू, चंद्रशेखर आजाद समेत सैकड़ों की संख्या में क्रांतिकारी जुड़े हैं। ऐतिहासिक, धार्मिक और स्वतंत्रता आंदोलन को धार देने वाला और आजादी की लड़ाई में देश की धुरी बन चुका प्रयागराज यानी तत्कालीन इलाहाबाद एक बार फिर से पीएम के मन की बात से चर्चा का केंद्र बन गया है।
मन की बात कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि देश में अनेक ऐसे स्टेशन है जो स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जुड़े हैं। आप भी इन रेलवे स्टेशनों के बारे में जानकार हैरान होंगे। उन्होंने झारखंड के गोमो जंक्शन जिसे अब नेता जी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो के नाम से जाना जाता है। लखनऊ का काकोरी स्टेशन, तमिलनाडु के वांचीमणियच्चि स्टेशन का भी जिक्र किया। एनसीआर केसीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में प्रयागराज जंक् शन पर लगी गुमनाम शहीदों की प्रदर्शनी को दिखाया गया है।