{"_id":"6275754a53b6ce5524251b10","slug":"mandatory-to-take-both-doses-of-covid-vaccine-to-go-on-haj-pilgrimage","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : हज के सफर पर जाने के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : हज के सफर पर जाने के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य
Sat, 07 May 2022 12:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 May 2022 12:51 AM IST
सार
संयुक्त अरब अमीरात सरकार की ओर से इस बार हज यात्रा के लिए जारी गाइड लाइन पर अमल करते हुए हज कमेटी ने 65 वर्ष से अधिक उम्र के जायरीनों को हज पर जाने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
कोविड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुकद्दस हज के सफर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार प्रयागराज से हज यात्रा पर 280 जायरीन जाएंगे। चयनित हज यात्रियों का प्रशिक्षण आठ मई को होगा। इस बार हज पर जाने वाले सभी जायरीनों को कोविड-19 की वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य कर दिया गया है। यात्रा पर रवाना होने से पहले राज्य हज कमेटी के समक्ष टीकाकारण का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात सरकार की ओर से इस बार हज यात्रा के लिए जारी गाइड लाइन पर अमल करते हुए हज कमेटी ने 65 वर्ष से अधिक उम्र के जायरीनों को हज पर जाने की अनुमति नहीं दी है। जिले से इस बार हज पर जाने के लिए 280 जायरीनों का चयन किया गया है। खुद्दामे हज कमेटी केस करेली स्थित पालकी गेस्ट हाउस कार्यालय में यात्रा से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक और शाम सात से रात नौ बजे तक हज कमेटी के कार्यालय में यात्रा के लिए शुल्क जमा कराने के साथ ही मेडिकल फिटनेस और कोविड टीकाकरण से संबंधित प्रमाण पत्र जमा कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
खुद्दामे हज कमेटी के सेक्रेटरी हाजी मोइन अहमद ने जायरीनों से अपील की है कि वह अपने तीमारदारों के साथ कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक यात्रा पर जाने से पहले अवश्य ले लें। अगर टीकाकरण की दोनों डोज का सर्टिफिकेट राज्य हज कमेटी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जाएगा तो यात्रा निरस्त की जा सकती है।
हज यात्रा की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए पांच दिन समय बढ़ा
राज्य हज कमेटी ने शुक्रवार को हज यात्रा से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए पांच दिन के लिए समय बढ़ा दिया है। पहले छह मई की तारीख इसके लिए निर्धारित थी। लेकिन, अब 10 मई तक जायरीन अपने कागज जमा कर सकेंगे।