फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mandate did not come for recruitment on 31661 posts deadlock persisted prayagraj news allahabad

Prayagraj News: 31661 पदों पर भर्ती के लिए तीसरे दिन भी नहीं आया शासनादेश

Tue, 22 Sep 2020 10:29 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Mandate did not come for recruitment on 31661 posts deadlock persisted prayagraj news allahabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
69000 सहायक अध्यापक भर्ती में 31661 पदों को भरे जाने की घोषणा के तीसरे दिन भी शासन की ओर से इन दिशा में कोई गाइड लाइन जारी नहीं हो सकी। भर्ती प्रक्रिया किस प्रकार की जाएगी, इसकी जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सोमवार को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पहुंचे। अभ्यर्थियों ने उप सचिव अनिल कुमार से मिलकर प्रक्रिया की बाबत जानकारी मांगी।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने पहले से ही आरक्षण के मानकों को लेकर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को 24 सितंबर को तलब किया है।

अभ्यर्थियों ने जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भर्ती के बारे में उप सचिव से बात की तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। शासन से अभी तक इस बारे में कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है। बताया कि भर्ती के लिए अलग से शासनादेश जारी होगा। उप सचिव से मुलाकात करने वालों में अमरेंद्र सिंह एवं शोभित सहित कई चयनित अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed