फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Manager son misbehaved with Associate DIOS who reached the examination center

Prayagraj : परीक्षा केंद्र पर पहुंचे एसोसिएट डीआईओएस से प्रबंधक के बेटे ने की अभद्रता

Mon, 20 Feb 2023 12:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 12:02 AM IST
सार

रविवार को परीक्षा केंद्र पर लगे कैमरों की जांच करने एसोसिएट डीआईओएस टीम के साथ पहुंचे तो विद्यालय के प्रबंधक के बेटे द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। जिससे टीम को वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Manager son misbehaved with Associate DIOS who reached the examination center
up bord, यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को परीक्षा केंद्र पर लगे कैमरों की जांच करने एसोसिएट डीआईओएस टीम के साथ पहुंचे तो विद्यालय के प्रबंधक के बेटे द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। जिससे टीम को वापस लौटना पड़ा। प्रतापपुर के सीताराम यादव इंटर काॅलेज रानीपुर सिरसा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां पर लगे कैमरों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने की जांच करने के लिए रविवार दोपहर प्रयागराज के एसोसिएट डीआईओएस धर्मेंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे और वहां मौजूद विद्यालय कर्मियों से कैमरा चेक कराने की बात कही।

विज्ञापन


आरोप है कि विद्यालय प्रबंधक के बेटे ने एसोसिएट डीआईओएस व उनकी टीम के साथ अभद्रता की। काफी देर तक कहासुनी हुई और टीम को वापस लौटना पड़ गया। टीम ने इसकी शिकायत सरायममरेज थाने में करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। इस संबंध में एसओ सरायममरेज तरुणेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि विद्यालय के प्रबंधक को बुलाकर बात की गई तो उनका कहना है कि वे मौके पर मौजूद नहीं थे, विद्यालय के मौजूद लोग टीम के बारे में समझ नहीं पाए जिससे अभद्रता कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed