फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Man strangles one-month-old daughter to death after dispute with wife, arrested

बाप बना जल्लाद : पत्नी से विवाद के बाद अपनी एक माह की बेटी को गला घोटकर मार डाला, गिरफ्तार

Tue, 27 Jul 2021 08:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 27 Jul 2021 08:29 PM IST
सार

मेजा थाना क्षेत्र के भैया गांव में एक कलयुगी पिता ने अपनी एक माह की नवजात बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। यह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Man strangles one-month-old daughter to death after dispute with wife, arrested
हत्या

विस्तार

मेजा थाना क्षेत्र के भैया गांव में एक कलयुगी पिता ने मानवता को शर्मसार करते हुए अपनी  ही एक माह की नवजात बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। यह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह मेजा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत भैया में सुशील कुमार पाल पुत्र लाल बहादुर पाल का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद काफी आगे बढ़ गया। इससे गुस्साए सुशील ने चारपाई पर सोई अपनी एक माह की बच्ची शिवानी की गला दबाकर हत्या कर दी। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। 
विज्ञापन


इसी बीच सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। चौकी प्रभारी कोहड़ार विनोद कुमार सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed