{"_id":"62722e9ca0d79b0f6a0bdfea","slug":"man-seeking-arrest-of-absconding-sho-accused-of-raping-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी फरार एसओ की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज में ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी फरार एसओ की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज में ताबड़तोड़ दबिश
Wed, 04 May 2022 01:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 04 May 2022 01:13 PM IST
सार
डीआईजी का कहना है आरोपी दरोगा की जल्द गिरफ्तारी कराई जाएगी। उधर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने ललितपुर में कैंप कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने की सूचना पर पुलिस सुरक्षा भी वहां बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2021
- फोटो : Social Media
विस्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद फरार पाली थाने के पूर्व एसओ तिलकधारी सरोज की तलाश में डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने तीन पुलिस टीमें गठित की हैं। आरोपी दरोगा की तलाश में सर्विलांस टीम भी लगी है। उसकी तलाश में प्रयागराज के गंगापार इलाके में देर रात दबिश दी गई। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
डीआईजी का कहना है आरोपी दरोगा की जल्द गिरफ्तारी कराई जाएगी। उधर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने ललितपुर में कैंप कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने की सूचना पर पुलिस सुरक्षा भी वहां बढ़ा दी गई है। अखिलेश यादव को पीड़िता से मिलने देने की इजाजत को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन